फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Additional Commissioner Registration praised the arrangements

अपर आयुक्त निबंधन ने की संवाद कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की प्रशंसा

Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Additional Commissioner Registration praised the arrangements
कासगंज। पीएम मोदी के लाइव संवाद कार्यक्रम के लिए शासन से अपर आयुक्त (निबंधन) बी चंद्रकला लखनऊ से यहां पहुंची। अच्छी तरह से संवाद का कार्यक्रम संपन्न होने पर उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के द्वारा की गई व्यवस्थाओं की सराहना की। कहा कि तेज बारिश के बीच कार्यक्रम में कोई व्यवधान नहीं हुआ। वहीं जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में केवल इस जिले के प्रगतिशील किसान से ही पीएम ने संवाद किया। यह जिले के लिए गौरव की बात है। पीएम के संवाद करने से जिले की ब्रांडिंग हुई है।
विज्ञापन

पीएम के संवाद कार्यक्रम का आयोजन शिवांचल चिलिंग प्लांट पर किया गया। यह प्लांट भारत सरकार के एग्रीकल्चर इन्फ्राइंस्टक्चर फंड के अंतर्गत स्थापित किया गया है। कासगंज का चयन पीएमओ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्लांट के बारे में भी पूरी जानकारी दी गई। प्लांट के संस्थापक रावमुकुल मान सिंह, प्रगतिशील किसान श्यामाचरण उपाध्याय एवं चंद्रभान में से किसी एक से पीएम को संवाद करना था। जिनमें से श्यामाचरण उपाध्याय से संवाद किया गया। संवाद के दौरान सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, पटियाली विधायक ममतेश शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, एसपी बोत्रे रोहन प्रमोद, सीडीओ तेज प्रताप मिश्र, अपर जिलाधिकारी एके श्रीवास्तव, एसडीएम ललित कुमार, जिला कृषि अधिकारी सुमित चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन

- हमने प्रधानमंत्री से बातचीत की। उन्होंने हमें सुझाव दिए और हमसे बेहतर खेतीबाड़ी के बारे में जानकारी ली। आज प्रधानमंत्री से बातचीत करके मन में बेहद खुशी हो रही है। शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रहे।- श्यामाचरण, किसान।
विज्ञापन
विज्ञापन

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए पहले से नाम प्रस्तावित था, लेकिन बाद में पता चला कि बातचीत नहीं कर पाएंगे, हालांकि कार्यक्रम में अवश्य शामिल रहेंगे। हमें तो कार्यक्रम में शामिल होने से ही ऊर्जा मिली है। खेती को और बेहतर करेंगे।- चंद्रभान किसान।

- जितनी देर तक प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद किया उतनी देर तक बहुत खुशी हुई। बिल्कुल स्पष्ट हो रहा था कि जैसे की प्रधानमंत्री हमारे सामने बैठकर ही हमें सुझाव दे रहे हैं। चयनित होने के बाद हमें बातचीत का मौका नहीं मिला, लेकिन यह महसूस हो रहा था कि वे हमसे बात कर रहे हों।- रावमुकुल मानसिंह, उद्यमी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed