फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   addiction of newlywed bride husband started sweating saw it Now adamant on breaking marriage

UP NEWS: नई नवेली दुल्हन को ऐसी लत...देखते ही पति को आया पसीना; अब शादी तोड़ने की जिद पर अड़ा

Sun, 11 Aug 2024 10:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 10:07 AM IST
सार

नई नवेली दुल्हन की लत के  बारे में जब पति को जानकारी हुई, तो उसने पहले तो उसे समझाया। फिर भी वो न मानी तो शादी के दो महीने बाद ही मायके छोड़ दिया। अब वो उसे साथ रखने के लिए राजी नहीं हो रहा है। 
 

विज्ञापन
addiction of newlywed bride husband started sweating saw it Now adamant on breaking marriage
दुल्हन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के परामर्श केंद्र में शनिवार को नई दुल्हन का ऐसा मामला पहुंचा, जिसे सुनकर काउंसलर हैरान रह गए। विदा होने के बाद पहली बार ससुराल आई विवाहिता की बुरी लत के बारे में जब पति को जानकारी हुई, तो उसने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद भी वो नहीं मानी, तो पति उसे मायके छोड़ आया। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केन्द्र पहुंचा, जहां मामले में सुनवाई हुई। 
विज्ञापन


 

सदर की रहने वाली है नव विवाहिता 
मार्च 2024 में थाना सदर की युवती की शादी हुई थी, लेकिन युवती को नशे का मंजन करने की आदत थी, जिस कारण पति ने उसे रखने से मना कर दिया। पति ने बताया कि शादी के बाद जब वो ससुराल आई, तो उसकी इस बुरी लत के बारे में जानकारी हुई। उसने पत्नी को बहुत समझाया, लेकिन वो अपनी ये बुरी आदत छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। इस बार में पत्नी के मायके वालों से भी शिकायत की गई, लेकिन पत्नी पर कोई फर्क नहीं पड़ा। इससे आहत होकर उसने पत्नी का साथ छोड़ने का मन बनाया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ रखने के लिए रखी ये शर्त 
काउंसलर ने बताया की शादी के 2 महीने बाद ही पति ने नई दुल्हन को मायके छोड़ दिया। पति की सिर्फ एक ही शर्त है कि पत्नी नशे का मंजन छोड़ दे, तो वह उसे घर ले आएगा। काउंसलिंग कर नव विवाहिता को समझाने का प्रयास किया गया है, लेकिन वो बात मानने के लिए तैयार नहीं है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed