फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   add name to voter list during revision campaign in agra

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिल रहा एक और मौका, शुरू हुआ पुनरीक्षण अभियान

Sat, 11 Jan 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 11 Jan 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
add name to voter list during revision campaign in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर
मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका मिला है। 18 वर्ष की आयु पूरे कर चुके ऐसे मतदाता, जिनका नाम किसी वजह से मतदाता सूची में नहीं जुड़ सका है, वो अपना नाम जुड़वा सकते हैं। एक जनवरी, 2020 को 18 साल पूरे कर लेने वाले युवा भी मतदाता बन सकते हैं।
विज्ञापन


आगरा के उपजिला निर्वाचन अधिकारी रमेश चंद्र के अनुसार, 23 दिसंबर से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान शुरू हुआ है। 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियां दी जा सकती हैं। इस दौरान बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पुनरीक्षण अभियान 16 दिसंबर से शुरू होना था लेकिन निर्वाचन आयोग ने इसमें संशोधन करते हुए 23 दिसंबर कर दिया। एक जनवरी, 2020 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के स्थानांतरण पर रोक

वहीं मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में लगे अधिकारियों के स्थानांतरण पर 23 दिसंबर से 14 फरवरी तक रोक लगा दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम), उपजिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम वित्त एवं राजस्व), सभी उपजिलाधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, चकबंदी अधिकारी, सहायक चकबंदी अधिकारी, बूथ लेबल आफीसर (बीएलओ) का निर्वाचन आयोग की अनुमति के बिना पुनरीक्षण अवधि में स्थानांतरण नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed