फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA will demolish illegal structures on Southern Bypass

Agra: दक्षिणी बाईपास पर ध्वस्त होंगे अवैध निर्माण, एडीए उपाध्यक्ष ने दिए निर्देश; अटल पुरम का किया निरीक्षण

Thu, 14 May 2026 08:37 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 14 May 2026 08:37 PM IST
सार

निरीक्षण के दाैरान एडीए उपाध्यक्ष ने दक्षिणी बाईपास के अवैध निर्माण और पेठे की दुकानों पर प्रवर्तन कार्रवाई के आदेश दिए। उपाध्यक्ष ने टाउनशिप के अंतर्गत बन रही 45, 36 और 30 मीटर चौड़ी सड़कों का जायजा लिया। स्टॉर्म वाटर ड्रेन (बरसाती नाले) के निर्माण में रेनफोर्समेंट का काम चलता मिला।

विज्ञापन
ADA will demolish illegal structures on Southern Bypass
निरीक्षण करतीं एडीए उपाध्यक्ष। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण और नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत ग्वालियर हाईवे पर विकसित हो रही अटलपुरम टाउनशिप के निर्माण कार्यों का बृहस्पतिवार को उपाध्यक्ष एम अरून्नमोली ने निरीक्षण किया। उन्होंने काम में तेजी लाने और दक्षिणी बाईपास से अवैध निर्माण ढहाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


प्राधिकरण की उपाध्यक्ष निरीक्षण के लिए बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे टाउनशिप पहुंची। उन्होंने निर्माण कार्यों की समीक्षा की और ईपीसी एजेंसी को लेबर बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। दक्षिणी बाईपास के अवैध निर्माण और पेठे की दुकानों पर प्रवर्तन कार्रवाई के आदेश भी दिए। उपाध्यक्ष ने टाउनशिप के अंतर्गत बन रही 45, 36 और 30 मीटर चौड़ी सड़कों का जायजा लिया। स्टॉर्म वाटर ड्रेन (बरसाती नाले) के निर्माण में रेनफोर्समेंट का काम चलता मिला। उन्होंने सहायक अभियंता (प्रवर्तन) को निर्देश दिए हैं कि टाउनशिप के दक्षिणी बाईपास वाले प्रवेश मार्ग पर अवैध निर्माण को तोड़ा जाए।
विज्ञापन


मानसून से पहले स्टॉक बढ़ाएं
आगामी बारिश के मौसम को देखते हुए ईपीसी एजेंसी को निर्माण सामग्री का स्टॉक बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। सेक्टर-7 स्थित आरएमसी प्लांट के निरीक्षण के दौरान भी स्टॉक मटेरियल की मात्रा बढ़ाने पर जोर दिया गया। उपाध्यक्ष ने एजेंसी को अल्टीमेटम दिया है कि अगले दो महीने में मजदूरों की संख्या अधिकतम करते हुए ज्यादा से ज्यादा काम निपटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि आगामी निरीक्षण से पहले 45 और 36 मीटर चौड़ी सड़कों पर जीएसबी आदि का काम पूरा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed