फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA sealed illegally construction on Mughal Road in Agra

आगरा में अवैध निर्माण पर कार्रवाई: मानकों के विरुद्ध हो रहा था निर्माण, एडीए ने किया सील

Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 25 Jun 2021 12:16 AM IST
सार

एडीए की टीम ने गुरुवार को मुगल रोड पर अवैध कॉलोनी समेत तीन अवैध निर्माण सील किए। इस कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।  

विज्ञापन
ADA sealed illegally construction on Mughal Road in Agra
एडीए ने अवैध निर्माणों को किया सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में गुरुवार को भी एडीए की प्रवर्तन टीम ने ताबड़तोड़ अंदाज में दिनभर अवैध निर्माणों पर सील लगाई। गुरुवार को मुगल रोड पर अवैध कॉलोनी समेत तीन निर्माणों को सील कर दिया गया। एडीए के सहायक अभियंता अनुराग चौधरी ने बताया कि गुरुवार को दयालबाग, मुगल रोड कमला नगर, छिलीईंट रोड पर अवैध निर्माण सील किए गए। 

विज्ञापन


प्राधिकरण ने इन्हें नोटिस जारी किए थे लेकिन निर्माण कराने वालों न तो मानचित्र स्वीकृत कराया और न ही काम बंद किया था। मुगल रोड पर गिरीश चंद अग्रवाल 2000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बहुमंजिला भवनों का निर्माण कर रहे थे। इस कॉलोनी का नक्शा पास नहीं कराया गया है। 
विज्ञापन


एडीए ने काम बंद करने और नक्शा पास कराने के लिए नोटिस दिया था, लेकिन गिरीश चंद अग्रवाल ने काम बंद नहीं किया। गुरुवार को टीम ने यहां सील लगा दी। प्रवर्तन दल ने इसके बाद दयालबाग की श्रीनगर कॉलोनी में मुकेश यादव द्वारा 150 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बिना मानचित्र स्वीकृत कराए निर्माण को सील कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छिली ईंट घटिया पर आलोक अग्रवाल ने करीब 50 वर्गमीटर एरिया में बेसमेंट खोदकर व्यावसायिक निर्माण किया था और मानचित्र भी स्वीकृत नहीं कराया था। टीम ने शाम को इस अवैध निर्माण को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान अवर अभियंता संतोष यादव, अवधराज शर्मा, मनोज मिश्रा और राजीव गोविल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed