{"_id":"62e1338cab771a7fe127f611","slug":"ada-sealed-37-illegal-flats-in-manhar-garden-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra : मनहर गार्डन में एडीए ने सील किए 37 फ्लैट, बिना नक्शा के 5वीं मंजिल पर हो रहा था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra : मनहर गार्डन में एडीए ने सील किए 37 फ्लैट, बिना नक्शा के 5वीं मंजिल पर हो रहा था काम
Wed, 27 Jul 2022 06:16 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 Jul 2022 06:16 PM IST
सार
आगरा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को दो अलग-अलग स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई की। मनहर गार्डन में बिना नक्शा पास कराए बने 37 फ्लैटों को सील कर दिया गया। आवासीय भवन में व्यवसायिक काम होने पर भी कार्रवाई हुई।
विज्ञापन
एडीए ने सील किए फ्लैट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजनगरी में अमल गार्डन-अन्ना आइकॉन रोड पश्चिमपुरी स्थित मनहर गार्डन में आगरा विकास प्राधिकरण ने बुधवार को 37 फ्लैटों पर सील लगा दी। लोहामंडी वार्ड के तहत मनहर गार्डन के बिल्डर हरिओम दीक्षित और अमित शर्मा द्वारा नक्शा पास कराए बिना पांचवी मंजिल पर 37 फ्लैट बना लिए गए, जिनकी फिनिशिंग का काम किया जा रहा था। यहां केवल चार मंजिल इमारत का नक्शा ही पास कराया गया था।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण केप्रवर्तन प्रभारी पूरन कुमार ने बताया कि हरिओम दीक्षित और अमित शर्मा द्वारा मनहर गार्डन में 5वीं मंजिल पर पूर्व में बिना अनुमति बना लिए गए 37 फ्लैटों की फिनिशिंग की जा रही थी। बुधवार को यह काम रुकवाने के साथ 37 फ्लैटों और भवन संख्या 25/230 नया बांस, लोहामंडी पर आवासीय भवन में भू उपयोग के विरुद्व मशीन लगाकर लोहे का काम करने पर सीलिंग की गई।
विज्ञापन
मनहर गार्डन में पांचवी मंजिल के 37 फ्लैट और नया बांस में जमीन तल को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 क (द्ब) के अन्तर्गत सीलिंग की कार्रवाई की गयी। कार्रवाई के दौरान सहायक अभियन्ता के के सरावगी, अवर अभियन्ता राजीव गोविल, राजकपूर एवं प्राधिकरण सचल दस्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन