फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA fixed responsibility to stop soil mining for Incident like Tila Maithan should not happen again

Agra: टीला माईथान जैसा हादसा फिर न हो, मिट्टी खनन रोकने के लिए एडीए ने तय की जिम्मेदारी

Tue, 21 Mar 2023 01:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 01:25 PM IST
सार

प्राधिकरण ने मिट्टी खनन की मात्रा तय करने और इसकी जांच के लिए अपने इंजीनियरों की सूची तैयार की है। ये इंजीनियर प्रशासन की टीम का हिस्सा होंगे।
 

विज्ञापन
ADA fixed responsibility to stop soil mining for Incident like Tila Maithan should not happen again
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के टीला माईथान जैसी घटना फिर न हो, इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण ने जिम्मेदारियां तय की हैं। प्राधिकरण ने मिट्टी खनन की मात्रा तय करने और इसकी जांच के लिए अपने इंजीनियरों की सूची तैयार की है। ये इंजीनियर प्रशासन की टीम का हिस्सा होंगे।
विज्ञापन


प्राधिकरण की सचिव गरिमा सिंह ने एडीएम सिटी को खनन मामलों में जांच के लिए अपने इंजीनियरों के नाम की सूची भेजी है। इनमें छत्ता वार्ड में इमरान हबीब अंसारी, कोतवाली में उदय नारायण पांडेय, रकाबगंज में मनोज कुमार राठौर, ताजगंज में पंकज शुक्ला व विजेंद्र सिंह, लोहामंडी व फतेहपुर सीकरी में राजकपूर व धर्मवीर बंसला, शाहगंज में राजीव गोविल, हरीपर्वत प्रथम में एसके सोलंकी, हरीपर्वत-द्वितीय में मनोज मिश्रा और हरीपर्वत-तृतीय में केपी सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

ये भी पढ़ें - बेसिक स्कूलों में परीक्षा या मजाक: शिक्षकों को लाने पड़े पेपर, आधा घंटा बाद शुरू हुई परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में फिर हो रही घरों की चिंता

टीला माईथान में बेसमेंट में मिट्टी खनन के कारण गिरे मकानों की घटना के बाद पीछे बने 30 घरों के लोग लौट आए हैं। पर, दो दिन से हो रही बारिश ने उनकी नींद उड़ा दी है। घरों में चटकन और दीवारों पर ही उनकी नजर है। बेसमेंट में मेट्रो ने मिट्टी और मलबा तो डाल दिया लेकिन बारिश के कारण पीछे कटान न हो और उनके मकानों तक इसका असर न पहुंचे, यह डर उन्हें सता रहा है। गली में रहने वाले अपने मकानों की छत और दीवारों में दरार पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed