फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Ada demolished illegal constructions in Taj Nagari Phase-2

आगरा: ताज नगरी फेज-2 में चला बुलडोजर, ध्वस्त किया अवैध निर्माण   

Thu, 21 Apr 2022 07:35 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Apr 2022 07:35 PM IST
सार

आगरा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। गुरुवार को आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर ताज नगरी फेज-2 में अवैध निर्माण पर चला।

विज्ञापन
Ada demolished illegal constructions in Taj Nagari Phase-2
ताज नगरी फेज-2 में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को ताज नगरी फेज-2 में भूखंड संख्या-e1/178F पर कार्रवाई की। यहां अनीस पुत्र अब्दुल हफ़ीज़ द्वारा किए गए अवैध निर्माण को बुलडोजर ने ध्वस्त कर दिया। धवस्तीकरण की कार्रवाई को दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर नगर मगिस्ट्रेट, अधिशाषी अभियंता-2, पीएसी, पुलिस बल को साथ प्रवर्तन दस्ता मौजूद रहा।

विज्ञापन


बता दें इससे पहले  मौजा सिकंदरपुर के खसरा संख्या 52, बलूनी पब्लिक स्कूल के पास बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर आगरा विकास प्राधिकरण ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया था। हरीपर्वत वार्ड-2 में राजेश गुप्ता और विनोद गुप्ता द्वारा एक हेक्टेयर जमीन पर अवैध रूप से विकसित की गई कॉलोनी पर निर्माण रोकने के लिए नोटिस जारी किए गए थे, पर काम तेजी से जारी रहा।  यहां अवैध कॉलोनी में ऑफिस, गेट, बाउंड्री और सड़क बना ली गई थी।
विज्ञापन


 वहीं फतेहाबाद रोड स्थित अवैध रूप से संचालित हो रही बसई सब्जी मंडी में प्रशासन और नगर निगम ने संयुक्त कार्रवाई की थी।  सिटी मजिस्ट्रेट प्रतिपाल चौहान के साथ सहायक नगर आयुक्त अनुपम शुक्ला ने बसई सब्जी मंडी हटाते हुए दुकानदारों के 41 तराजू जब्त कर लिए  थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed