फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   ADA Defaulters not be able to buy any flat and plot from ADA allotment of 200 defaulters will be canceled

ADA Defaulters: अब नहीं खरीद सकेंगे एडीए से कोई फ्लैट व भूखंड, 200 बकाएदारों के आवंटन होंगे निरस्त

Sun, 18 Jun 2023 12:02 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 12:02 PM IST
सार

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि चार हजार डिफॉल्टर चिह्नित किए गए हैं। करीब 200 बकाएदार ऐसे हैं जिन्होंने आवंटन के बाद किस्त जमा नहीं की। आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करने पर इनके आवंटन निरस्त किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
ADA Defaulters not be able to buy any flat and plot from ADA allotment of 200 defaulters will be canceled
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने चार हजार बकाएदार डिफॉल्टर घोषित कर दिए हैं। अब ये लोग एडीए की किसी योजना में भूखंड व फ्लैट नहीं खरीद सकेंगे। ई-नीलामी प्रक्रिया में भी हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इनके अलावा 200 बकाएदारों के आवंटन निरस्त होंगे।

विज्ञापन

चार हजार से अधिक बकाएदार 

कालिंदी विहार, केदार नगर, जवाहपुरम, शहीद नगर, ताजनगरी फेस-एक, शास्त्रीपुरम सहित 10 योजनाओं में एडीए के चार हजार से अधिक बकाएदार हैं। इन पर एडीए के 150 करोड़ रुपये बकाया हैं। पिछले दिनों एडीए ने नोटिस जारी किए थे। नोटिस के बाद करीब 150 बकाएदारों ने आंशिक धनराशि के रूप में सात करोड़ रुपये जमा कराया। प्राधिकरण ने विभिन्न योजनाओं में फ्लैट, भूखंड बिक्री के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। इनमें डिफॉल्टर हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  नपुंसकता: ये सात गलतियां, जो बना सकती हैं आपको नंपुसक; पापा बनने में होगी दिक्कत

विज्ञापन
विज्ञापन

संपत्ति खाली करने के भेजे गए नोटिस 

एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि चार हजार डिफॉल्टर चिह्नित किए गए हैं। करीब 200 बकाएदार ऐसे हैं जिन्होंने आवंटन के बाद किस्त जमा नहीं की। आवंटन की शर्तों का उल्लंघन करने पर इनके आवंटन निरस्त किए जा रहे हैं। आवंटित संपत्ति खाली करने के नोटिस भेजे गए हैं। नव निर्मित योजनाओं में बिक्री के लिए दोबारा पंजीकरण शुरू किए हैं।


ये भी पढ़ें -  'सुल्ताना बुलबुल' के शिकार का खास अंदाज: शरीर से चार गुनी लंबी है पूंछ, हवा में नीचे की ओर उड़कर मारते झपट्टा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed