{"_id":"6141e8418ebc3e7444391c6d","slug":"ad-basic-got-mdm-being-made-on-the-stove-of-bricks-stopped-the-salary-of-the-headmaster-mainpuri-news-agr5076729102","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी बेसिक को ईटों के चूल्हे पर बनता मिला एमडीए, प्रधानाध्यापक का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी बेसिक को ईटों के चूल्हे पर बनता मिला एमडीए, प्रधानाध्यापक का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक (आगरा मंडल-आगरा) महेश चंद्र ने बुधवार को जिले के सात स्कूलों का निरीक्षण किया। एक स्कूल में ईटों के चूल्हें पर लकड़ी से खाना बनते मिला। एडी ने गैस चूल्हे की व्यवस्था होने तक प्रधानध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश। बीएसए कार्यालय के निरीक्षण में दो बाबू अनुपस्थित मिले, जिनका वेतन रोकने के निर्देश दिए।
एडी करहल विकास खंड के स्कूलों का निरीक्षण करने पहुंचे। उच्च प्राथमिक विद्यालय पशूपुर में गैस चूल्हे के स्थान पर ईटों के चूल्हें पर एमडीएम बनते मिला। यहां शिक्षा का स्तर भी निमभन मिला। बीएसए ने स्टाफ को शिक्षा का स्तर सुधारने की चेतावनी दी। गैस चूल्हे की व्यवस्था होने तक प्रधानाध्यापक का वेतन रोकने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय थिरोंगी में विद्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था खराब मिली। यहां बाउंड्रीवाल भी नहीं थी। प्रधानध्यापक को निर्देश दिए कि ग्राम प्रधान से मिलकर बाउंड्रीवाल और सफाई की व्यवस्था बेहतर कराई जाए। शैक्षिक स्तर सुधारने के लिए निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान 50 बच्चों पर एक शिक्षक की तैनाती मिली। बीएसए को निर्देश दिए कि स्थाई व्यवस्था होने तक पास के किसी स्कूल से अस्थाई रूप में शिक्षक की तैनाती की जाए।
प्राथमिक विद्यालय रावरी में एडी ने पाया कि यहां के स्टाफ ने दीक्षा एप प्रशिक्षण पूरा नहीं किया है। निर्देश दिए कि शीघ्र प्रशिक्षण पूरा करें। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय करहल में एडी ने शिक्षा का स्तर निम्र पाया। स्टाफ को निर्देश दिए कि शिक्षा का स्तर सुधारा जाए। ग्रुप बनाकर छात्राओं को शिक्षा दी जाए। निर्देश दिए कि कस्तूरबा विद्यालयों में गार्ड रूम के लिए जिलाधिकारी से मदद ली जाए। मैनपुरी विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय कीरतपुर पर निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका इंद्राकुमारी अनुपस्थित मिलीं। प्रधानाध्यापिका का एक दिन का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। इसके बाद एडी बीएसए कार्यालय पहुंचे। यहां लिपिक ओमपाल और सुभाष गायब मिले। दोनों का अनुपस्थित दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। डीसी निर्माण और डीसी कस्तूरबा की प्रगति निम्र पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा। निरीक्षण के दौरान मंडलीय जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन रमेश पारासर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-----
अपने सामने ही वितरित कराईं पुस्तकें
कंपोजिट विद्यालय किरथुआ के निरीक्षण में एडी ने पाया कि यहां बच्चों को पाठ्य पुस्तकें वितरित नहीं की गई थीं। उन्होंने प्रधानध्यापक को भेजकर तत्काल पुस्तकें मंगाई और अपने सामने ही वितरित कराईं।
-----
सात दिन में दिया जाए शिक्षकों का एरियर
लेखाधिकारी कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एडी बेसिक को कुछ शिक्षक एरियर के लिए मौजूद मिले। इस पर एडी ने लेखाधिकारी को निर्देश दिए कि जिन शिक्षकों के सारे सत्यापन हो चुके हैं उनका एरियर सामूहिक रूप से सात दिन के अंदर जारी कराया जाए।