{"_id":"5c1a3978bdec22569f266ede","slug":"actor-govinda-came-banke-bihari-temple-along-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांके बिहारी की शरण में पहुंचा अभिनेता गोविंदा का परिवार, पत्नी ने मांगी यह दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांके बिहारी की शरण में पहुंचा अभिनेता गोविंदा का परिवार, पत्नी ने मांगी यह दुआ
Wed, 19 Dec 2018 05:58 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 05:58 PM IST
विज्ञापन
अभिनेता गोविंदा का परिवार पुजारियों संग बांके बिहारी मंदिर में
- फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के अभिनेता गोविंदा एक बार फिर फिल्मी जगत में धाक जमाने जा रहे हैं। आगामी 11 जनवरी को उनकी फिल्म ‘रंगीला राजा’ रिलीज होगी। फिल्म की सफलता के लिए गोविंदा के परिवार ने मंगलवार को ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन किए। पत्नी सुनीता, पुत्री टीना और पुत्र यशवर्धन ने पिता गोविंदा की सफलता के लिए ठाकुरजी से दुआ मांगी।
विज्ञापन
इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए गोविंद की पत्नी सुनीता ने कहा कि गोविंदा एक बार फिर रुपहले पर्दे पर दस्तक देने जा रहे हैं। उन्हें भरोसा है कि एक बार फिर गोविंदा ब्लॉकबस्टर फिल्में देंगे और इसकी शुरुआत रंगीला राजा से होगी। पुत्री टीना भी फिल्म जगत में पदार्पण कर चुकी हैं।
विज्ञापन
वहीं, पुत्र यशवर्धन बॉलीवुड प्रवेश के लिए तैयार हैं। इस मौके पर बांके बिहारी मंदिर के सेवायत गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी ने गोविंदा के परिवार को ठाकुर जी का पूजन-अर्चन कराया। इधर, मंदिर से निकलते ही उनके प्रशंसकों ने भी गोविंदा के परिवार के लिए अपनी दुआएं जाहिर कीं।
विज्ञापन