{"_id":"65c9018dc8ed97c42303595b","slug":"action-will-be-taken-on-negligence-in-consumer-service-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-112528-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उपभोक्ता सेवा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उपभोक्ता सेवा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Sun, 11 Feb 2024 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Feb 2024 10:49 PM IST
विज्ञापन
उपभोक्ता सेवा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
भोगांव। विद्युत उपभोक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने और समय पर सही बिल उपलब्ध कराने के लिए अधीक्षण अभियंता रविप्रताप ने रविवार को उपखंड कार्यालय भोगांव का निरीक्षण किया। एसडीओ नरेंद्र वर्मा के साथ समीक्षा बैठक की।
उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण करें। व्यापक स्तर पर शिविर लगाकर गलत बिल एवं खराब मीटर की शिकायतों को दूर करें। 1912, सोशल मीडिया की शिकायतों पर गंभीरता से संज्ञान लें। उपभोक्ता को प्रति महीने समय पर सही बिल मिले। स्टोर बिलिंग करने वाले रीडरों पर कार्रवाई करें।
उन्होंने कहा कि घर घर दस्तक देकर बकाएदारों से वसूली कराएं। जेई एक लाख तक, एसडीओ दो लाख तक के बकाएदारों से मिलकर बिल जमा कराएं। एसडीओ व्यापक स्तर पर उपकेंद्रों का निरीक्षण करें। स्विच यार्ड, वीसीवी पैनल, उपस्थित एवं आपूर्ति रजिस्टर चेक करें। ट्रांसफार्मर का ऑयल चेक कराएं। जहां लाइन और खंभे अत्यधिक जर्जर हैं वहां निरीक्षण कर उनको बदलवाने का काम करें।