फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   action will also be taken against the builder patron In case of land grabbing in Agra

आगरा जमीन कांड: बिल्डर के शरणदाताओं पर होगी कार्रवाई, पुलिस टीम लगी; कुर्की पूर्व उद्घोषणा के लिए जाएंगे कोर्ट

Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 05 Feb 2024 10:01 AM IST
सार

आगरा में जमीन कब्जाने के मामले में बिल्डर के शरणदाताओं पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस की एक टीम लगाई गई है। कुर्की के पूर्व उद्घोषणा के लिए कोर्ट जाएंगे। 

विज्ञापन
action will also be taken against the builder patron In case of land grabbing in Agra
आगरा: बोदला जमीन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बोदला में करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने का मामला बढ़ता ही जा रहा है। मामले में फरार मुख्य आरोपी बिल्डर कमल चौधरी और बेटे धीरू चौधरी के शरणदाताओं पर भी पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। पुलिस की एक टीम यह पता कर रही है कि दोनों आखिर सबसे पहले किन-किन लोगों के संपर्क में रहे। उनकी मदद किसने की? विवेचक दोनों की कुर्की पूर्व उद्घोषणा के आदेश की प्राप्ति के लिए सोमवार को फिर कोर्ट जाएंगे। 

विज्ञापन


मामले में पुलिस किशोर बघेल की तलाश कर रही है। उसकी लोकेशन मध्य प्रदेश में मिल रही है। फर्जी मुकदमे दर्ज कर पांच निर्दोषों को जेल भेजने के मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। तत्कालीन एसओ सहित तीन को जेल भेजा गया। एक महीना होने वाला है। मुख्य आरोपी बिल्डर कमल चौधरी और बेटा अब तक हाथ नहीं आ सके हैं। 
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। यह राशि बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। कोर्ट से भी कुर्की पूर्व उद्घोषणा का आदेश लेने के लिए प्रभावी पैरवी की जा रही है। विवेचक आनंदवीर सिंह सोमवार को कोर्ट जाएंगे। होटल संचालक जाहिद कुरैशी से भी पूछताछ के लिए प्रश्नावली तैयार की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे प्रदेश में छिपा किशोर बघेल

मामले में किशोर बघेल का नाम सामने आया था। वह अब तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। वह फरार हो गया है। पुलिस को सूचना मिली है कि वह मध्य प्रदेश में छिपा है। इस पर एक टीम को भेजा गया है। टीम उसके परिचितों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed