फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action started after DGP's Order Bangladeshi infiltrators will find chaukidar

डीजीपी के आदेश के बाद शुरू हुई कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ शरण देने वालों पर गिरेगी गाज

Fri, 04 Oct 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 04 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
Action started after DGP's Order Bangladeshi infiltrators will find chaukidar
सांकेतिक तस्वीर
अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को तलाशने और उन्हें बाहर करने पर शासन की सख्ती के बाद डीजीपी ने यूपी पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। इस क्रम में बांग्लादेशी लोगों के बारे में जानकारी जुटाने व कार्रवाई की बात कही गई है। जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है। अफसरों ने सभी थानध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बिना वीजा पासपोर्ट के अनाधिकृत ढंग से भारत के किसी भी कोने में रहने वाले बांग्लादेशी लोगों की तलाश की जा रही है। डीजीपी ओपी सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ऐसे लोगों को पता लगा कर सूची भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


निर्देश मिलने के बाद से ही अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। जिले में खुफिया विभाग ने ऐसे लोगों चिह्नित करने के लिए जाल बिछा दिया है। वहीं पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि क्षेत्र में ऐसे लोगों की तलाश की जाए, यदि कोई मिलता है तो उसकी पड़ताल करने के साथ ही तुरंत सूचित करें। वह किस वजह से कब से रह रहा है। उसको क्षेत्र में शरण देने वाला कौन है आदि सभी जानकारियां जुटाएं।

चौकीदारों को भी किया गया सतर्क
ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने सभी चौकीदारों को सूचनाएं एकत्र किए जाने के काम में लगा दिया है। इसके साथ ही प्रधान व अन्य लोगों से भी जानकारियां ली जा रहीं हैं। अधिकारी खुद भी इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं।

डीजीपी के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं, पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है। अभी तक ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। पुलिस काम में जुटी हुई है। -ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed