{"_id":"5d95e3108ebc3e01740f693a","slug":"action-started-after-dgp-s-order-bangladeshi-infiltrators-will-find-chaukidar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डीजीपी के आदेश के बाद शुरू हुई कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ शरण देने वालों पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी के आदेश के बाद शुरू हुई कार्रवाई, बांग्लादेशी घुसपैठियों के साथ शरण देने वालों पर गिरेगी गाज
Fri, 04 Oct 2019 12:14 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशियों को तलाशने और उन्हें बाहर करने पर शासन की सख्ती के बाद डीजीपी ने यूपी पुलिस को कड़े निर्देश दिए हैं। इस क्रम में बांग्लादेशी लोगों के बारे में जानकारी जुटाने व कार्रवाई की बात कही गई है। जिले की पुलिस भी सतर्क हो गई है। अफसरों ने सभी थानध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र की रिपोर्ट जल्द से जल्द देने के निर्देश दिए हैं।
बिना वीजा पासपोर्ट के अनाधिकृत ढंग से भारत के किसी भी कोने में रहने वाले बांग्लादेशी लोगों की तलाश की जा रही है। डीजीपी ओपी सिंह ने उत्तर प्रदेश पुलिस को ऐसे लोगों को पता लगा कर सूची भेजे जाने के निर्देश दिए हैं।
निर्देश मिलने के बाद से ही अधिकारियों ने कवायद शुरू कर दी है। जिले में खुफिया विभाग ने ऐसे लोगों चिह्नित करने के लिए जाल बिछा दिया है। वहीं पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिया गया है।

सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि क्षेत्र में ऐसे लोगों की तलाश की जाए, यदि कोई मिलता है तो उसकी पड़ताल करने के साथ ही तुरंत सूचित करें। वह किस वजह से कब से रह रहा है। उसको क्षेत्र में शरण देने वाला कौन है आदि सभी जानकारियां जुटाएं।
चौकीदारों को भी किया गया सतर्क
ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस ने सभी चौकीदारों को सूचनाएं एकत्र किए जाने के काम में लगा दिया है। इसके साथ ही प्रधान व अन्य लोगों से भी जानकारियां ली जा रहीं हैं। अधिकारी खुद भी इस पूरी प्रक्रिया पर नजर रखे हुए हैं।
डीजीपी के निर्देश प्राप्त हो चुके हैं, पुलिस ने अपना काम शुरू कर दिया है। अभी तक ऐसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। पुलिस काम में जुटी हुई है। -ओमप्रकाश सिंह, एएसपी