फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action plan to curb dust and smoke submitted to the NGT.

Agra News: एनजीटी में दाखिल किया धूल-धुआं रोकने का एक्शन प्लान

Wed, 07 Oct 2026 03:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Action plan to curb dust and smoke submitted to the NGT.
आगरा। शहर में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण और प्रदूषण रोकने वाले एक्शन प्लान के केवल कागजों तक सीमित रहने के मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सुनवाई जारी है। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आधिकारिक अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की गई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव जग प्रवेश ने एनजीटी के समक्ष लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म एक्शन प्लान का पूरा ब्योरा पेश किया। दिल्ली स्थित एनजीटी की मुख्य बेंच ने मंगलवार को इस मामले पर सुनवाई की। सुप्रीम कोर्ट की अनुश्रवण समिति के पूर्व सदस्य रहे रमन ने आगरा में वायु प्रदूषण पर एनजीटी में याचिका दायर की थी।
विज्ञापन

उनके निधन के बाद उनके पुत्र सुमीत रमन ने अदालत में याचिका आगे बढ़ाई और सरकार की ओर से पेश किए गए एक्शन प्लान पर सवाल उठाए। उनका आरोप था कि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं, जमीन पर असर नहीं दिख रहा है। इसी याचिका पर जवाब देते हुए पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव ने शपथपत्र के साथ अनुपालन रिपोर्ट और सरकारी उपायों की विस्तृत जानकारी बेंच के सामने रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को हुई सुनवाई के दौरान प्रदेश सरकार के अधिवक्ता ने अदालत से कुछ और समय की मांग की। इसे स्वीकार करते हुए एनजीटी बेंच ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 जनवरी की तारीख मुकर्रर की है।



यह काम होने बाकी हैं
- नगर निगम का मृत पशुओं को जलाने का कार्कस प्लांट शुरू होना है
- आगरा ग्वालियर एक्सप्रेस वे का निर्माण इसी माह शुरू किया जाएगा
- आगरा अलीगढ़ एक्सप्रेसवे का निर्माण मार्च 2028 तक पूरा हो पाएगा।
- मल्टीलेवल पार्किंग की व्यवस्था मार्च 2027 में पूरी की जा सकेगी।
- 44 किमी. लंबी सड़कों का निर्माण कार्य जून 2027 तक पूरा होगा।
- वर्ष 2030 तक शहर में वनक्षेत्र का हिस्सा 13 फीसदी तक होगा।
----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed