फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Action on illegal colony Authority bulldozer ran on Ganpati Bappa Residency demolished construction

अवैध कालोनी पर कार्रवाई: गणपति बप्पा रेजीडेंसी पर चला प्राधिकरण का बुलडोजर, ध्वस्त कर दिया निर्माण

Thu, 08 Feb 2024 09:10 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 09:10 PM IST
सार

अवैध कालोनी पर प्राधिकरण का बुलडोजर चला। ये रेजीडेंसी रोहता नहर के पास 10 हजार वर्ग क्षेत्र में बनाई जा रही थी। यहां सड़क व दीवार बनाने के बाद प्लॉटिंग शुरू कर दी गई थी।
 

विज्ञापन
Action on illegal colony Authority bulldozer ran on Ganpati Bappa Residency demolished construction
अवैध कालोनी पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ग्वालियर रोड स्थित रोहता नहर पर 10 हजार वर्ग गज क्षेत्र में गणपति बप्पा रेजीडेंसी के नाम से विकसित हो रही अवैध कॉलोनी पर बृहस्पतिवार को आगरा विकास प्राधिकरण का बुलडोजर गरजा। सड़क व दीवार बनाकर प्लाॅट बेचे जा रहे थे। जिन्हें एडीए ने ध्वस्त किया। नगला वृंदावन में नीचे दुकान, ऊपर बन रहे मकान सील किया। विभव नगर में तीन मंजिल भवन को सील किया है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के आदेश पर एडीए अवैध कॉलोनियों व निर्माणों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। ताजगंज वार्ड में रोहता नहर किनारे प्राइमरी स्कूल के पास 10 हजार वर्ग गज क्षेत्र में गणपति बप्पा रियल वैंचर्स के स्वामी मनोज शर्मा व योगेश कुमार ने बिना नक्शा पास कराए गणपति बप्पा रेजीडेंसी के नाम से अवैध कॉलोनी बनाई।
विज्ञापन


चारों तरफ दीवार खड़ी कर सड़क निर्माण किया। प्लॉट काटे जा रहे थे। 3 जनवरी 2021 को एडीए ने नोटिस दिया। निर्माण नहीं रोका। तीन साल से एडीए प्रवर्तन दल आंख मूंदे रहा। मनोज व योगेश ने अवैध कॉलोनी में प्लॉट बेच दिए। कई खरीदार फंस गए। उनकी गाढ़ी कमाई डूब गई। उपाध्यक्ष से शिकायत के बाद प्रवर्तन दल ने अवैध कॉलोनी में ध्वस्तीकरण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





आधी-अधूरी कार्रवाई कर लौट आई टीम
10 हजार वर्ग गज क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनी गणपति बप्पा रेजीडेंसी में ध्वस्तीकरण में सहायक व अवर अभियंता ने लापरवाही बरती। दस फुट सड़क खोदी। कुछ प्लॉट की बाउंड्री तोड़ी। पूरी कॉलोनी की चहारदीवरी को ध्वस्त नहीं किया। आधी-अधूरी कार्रवाई कर टीम लौट आई।

नीचे दुकान, ऊपर मकान
देवरी रोड, मौजा कौलक्खा स्थित नगला वृंदावन में डिग्री कॉलेज के पीछे महेश ने 150 वर्ग गज में अवैध निर्माण किया। नीचे चार दुकान बनाईं। उनके ऊपर मकान खड़ा किया। 27 मई 2022 को एडीए ने नोटिस दिया था। दो साल बाद एडीए को सीलिंग की याद आई। बृहस्पतिवार को अवैध निर्माण को सील कर दिया।


नक्शा पास कराए बिना बेसमेंट बनाया
राजपुर स्थित विभव नगर सेक्टर-एक में प्लॉट संख्या 16 पर 250 वर्ग गज भूमि पर गोरेलाल, कृष्णा लोधी, सचिन लोधी व मुुन्नी देवी ने चार मंजिल अवैध निर्माण खड़ा कर दिया। बिना मानचित्र स्वीकृति कराए बेसमेंट बनाया। 19 अगस्त 2023 को एडीए ने नोटिस दिया था। निर्माण नहीं रुका। बृहस्पतिवार को एडीए ने अवैध निर्माण सील किया है।

बिल्डर ने अधूरे छोड़े काम
मघटई स्थित यूनिफाई होम्स में रहने वाले लोग बिल्डर के अधूरे कार्यों से परेशान हैं। क्षेत्रीय निवासी कृष्ण औतार व प्रताप सिंह ने बताया कि सीवरेज व नालियों की निकासी नहीं होने से जलभराव हो रहा है। सड़क, विद्युत प्रकाश व्यवस्था नहीं है। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ को भेजी शिकायत में क्षेत्रीय निवासियों ने विकास कार्यों की गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed