{"_id":"624c896981b21553a329836f","slug":"action-against-four-hospital-two-seized-kasganj-news-agr5293344122","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध व अधोमानक अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, एक अस्पताल व एक क्लीनिक किया सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध व अधोमानक अस्पतालों पर हुई कार्रवाई, एक अस्पताल व एक क्लीनिक किया सीज
विज्ञापन
कासगंज में सिटी हॉस्पिटल में मरीज से पूछताछ करती स्वास्थ्य विभाग की टीम
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। डीएम हर्षिता माथुर के अवैध एवं अधोमानक रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों व पैथोलॉजी लैबों को लेकर तेवर तल्ख हैं। उन्होंने मंगलवार को ऐसे अस्पतालों व पैथोलॉजी लैंबों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश सीएमओ को दिए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चार अस्पतालों पर कार्रवाई की गई। एक को सीज किया गया। जबकि अन्य अस्पतालों को अधोमानक होने पर नोटिस दिए गए।
सीएमओ डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर एसीएमओ डॉ. अभिनव कुमार और डॉ. अशोक कुमार की टीम गठित करके अस्पतालों की जांच को भेजी गईं। चिकित्सकों की टीम ने मिशन चौराहे इलाके के काव्या हास्पिटल को पंजीकरण न होने की स्थिति में सीज कर दिया। उसके अलावा योगा टीचर डॉ. हर्ष कुमार के क्लीनिक को पंजीकरण न होने पर सीज किया गया। टीम ने बिलराम के लीलावती अस्पताल, चामुंडा मंदिर के निकट शिवशक्ति अस्पताल और सिटी अस्पताल को अधोमानक पाया। इसके अलावा किसरौली रोड के रॉयल अस्पताल व बांके बिहारी अस्पताल मौके पर बंद मिले। छापामार कार्रवाई की भनक होते ही अस्पताल संचालकों ने अपने हास्पिटल में ताले लगा दिए थे। इन सभी अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं।
अमांपुर में अवैध प्रसव केंद्र किया सीज, पांच को दिए नोटिस
अमांपुर। कस्बे में चिकित्साधीक्षक डॉ. आशीष कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों की टीम के साथ छापामार कार्रवाई की। एटा रोड पर अवैध प्रसव केंद्र संचालित मिला। यहां गर्भपात व प्रसव संबंधी दवाएं मिलीं, लेकिन संचालक मौके पर नहीं मिले। इस केंद्र को सीज कर दिया गया। इसके अलावा आरती अस्पताल सहावर रोड, श्रीगणेश अस्पताल कासगंज रोड, न्यू प्रांजल अस्पताल कासगंज रोड पर भी टीम पहुंची। इन अस्पताल संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। दो बंद मिले अस्पतालों पर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
पांच दिन पूर्व अमांपुर रोड पर एक अस्पताल किया था सीज
कासगंज। अमांपुर रोड पर केएपीजी कॉलेज के सामने संचालित एक अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई की थी। वीरांगना अस्पताल के नाम से यह अस्पताल बिना मानकों के संचालित था, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।
- जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा कार्रवाई की जा रही है। बिना पंजीकरण और बिना पूरे मानक के संचालित अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।