{"_id":"5ee5db87c6eaf96fef1a9883","slug":"action-against-absent-teacher-without-notice-bsa-gave-orders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई, बीएसए ने मांगी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद इन शिक्षकों पर कार्रवाई, बीएसए ने मांगी सूचना
Sun, 14 Jun 2020 01:41 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 14 Jun 2020 01:41 PM IST
सार
अनामिका शुक्ला का प्रकरण सामने आने के बाद बीएसए ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
Fake Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अनामिका शुक्ला का प्रकरण सामने आने के बाद बेसिक शिक्षा विभाग सतर्कता बढ़ा दी है। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से बिना सूचना के लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों की जांच कराई जा रही है।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से अनुपस्थित शिक्षकों की रिपोर्ट मांगी है। कहा है कि उनकी जानकारी में आया है कि कुछ शिक्षक लॉकडाउन के पहले से स्कूलों में उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहे हैं। 15 जून तक खंड शिक्षा अधिकारियों से सूचना देने के लिए कहा गया है।
निर्धारित फार्मेट पर पांच बिंदुओं पर सूचना उपलब्ध करानी है। इस पर विकास खंड का नाम, शिक्षक का नाम, विद्यालय का नाम, कब से गैरहाजिर है और उसका कारण दर्ज करना है। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार यादव का कहना है कि तमाम फर्जीवाड़े सामने आ रहे हैं। इसको देखते हुए लंबे समय से गैरहाजिर चल रहे शिक्षकों की जांच कराई जा रही है। जो रिपोर्ट आने के बाद शिक्षकों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
तीन मिनट में एटीएम खोलकर 6.27 लाख की चोरी, सात घंटे में खुलासा, चौंकाने वाली है यह वारदात
पूर्व में कई शिक्षकों के नाम सामने आए थे
पूर्व बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने भी लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों की जांच कराई थी। कई ऐसे शिक्षकों के नाम सामने आए थे, जो दो-तीन वर्षों से अनुपस्थित चल रहे थे। जिसको को नोटिस भी जारी किया गया गया था।