{"_id":"63f0c255d72d01ae4c088050","slug":"acid-thrown-on-young-man-in-etah-for-not-taking-compromise-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Acid Attack: एटा में युवक पर फेंका तेजाब, मुकदमे में फैसला न करने पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Acid Attack: एटा में युवक पर फेंका तेजाब, मुकदमे में फैसला न करने पर किया हमला
Sat, 18 Feb 2023 05:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 18 Feb 2023 05:49 PM IST
सार
आरोपियों ने युवक के साथ मारपीट कर दी थी, जिसके बाद उसने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी केस में आरोपी समझौता करने का दबाव बना रहा था।
विज्ञापन
acid attack
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा के थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक पर मुकदमे में फैसले का दबाव बनाया गया। फैसला न करने पर रास्ते में घेरकर तेजाब डाल दिया। इससे वह घायल हो गया। वारदात आठ फरवरी की सुबह की बताई जा रही है। घायल होने के बाद पीड़ित उपचार कराने चला गया। अब चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
गांव खेतूपुरा निवासी कप्तान सिंह ने गांव के ही सौरभ कुमार, प्रदीप कुमार, इसके भाई शैलेंद्र व जुगेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि 19 अक्तूबर 2022 को खेत में आलू की फसल लगा रहा था तभी नरेंद्र, जुगेंद्र, अनीकेश और सौरभ ने हमलाकर मारपीट की थी। इसके चलते हाथ की हड्डी टूट गई। इसका मुकदमा दर्ज कराया गया, जो अदालत में विचाराधीन है।
इस मामले में फैसला करने के लिए कई दिनों से दबाव बनाया जा रहा था। आरोप है कि आठ फरवरी की सुबह करीब 10 बजे घर से एटा जाने के लिए रिश्तेदार अशोक कुमार के साथ निकला था। गांव के बाहर बंबा पर पहुंचा तो पहले से घात लगाए बैठे सौरभ आदि ने रोक लिया और मुकदमे में दबाव बनाने लगे। जब समझौता करने से मना किया तो सौरभ ने तेजाब डाल दिया और गिराकर पिटाई की। थाना प्रभारी रामेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।