फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acid attack victim mother-daughter condition stable treatment going on in Delhi AIIMS

Agra Acid Attack: तेजाब से झुलसी मां-बेटी की हालत स्थिर, दिल्ली एम्स में चल रहा उपचार

Tue, 31 May 2022 09:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 31 May 2022 09:56 PM IST
सार

तेजाब के हमले में झुलसी मां-बेटी के उपचार में एक सामाजिक संस्था मदद कर रही है। कई दिनों से दोनों का उपचार दिल्ली में चल रहा है। 

विज्ञापन
Acid attack victim mother-daughter condition stable treatment going on in Delhi AIIMS
पीड़ित मां-बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज के कोलिहाई मोहल्ले में नौ मई को घर की छत पर सोते ऑटो चालक के परिवार पर तेजाब डाल दिया गया था। उसकी पत्नी रेशमा (38), बेटी इलमा (18), बेटा साहिल (16) और भाई फुरकान झुलस गए थे। इलाज के बाद चालक के बेटे और भाई को छुट्टी मिल गई थी। मगर, पत्नी और बेटी को हालत गंभीर होने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके इलाज में छांव फाउंडेशन की ओर से सहयोग किया जा रहा है।

विज्ञापन


छांव फाउंडेशन के निदेशक आशीष शुक्ला ने बताया कि एम्स के इमरजेंसी वार्ड में मां-बेटी को भर्ती कराया गया था। उनका डॉक्टरों की टीम उपचार कर रही है। इस दौरान परिवार के लोग भी मौजूद हैं। संस्था की ओर से परिवार के लिए खानपान और दवाओं की व्यवस्था कराई जा रही है। रेशमा और इलमा के चेहरों पर तेजाब गिरा था। पहले से उनकी हालत में सुधार हो गया है। अब हालत स्थिर है।
विज्ञापन


उधर, थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मामले में आरोपी कल्लू को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। केस में विवेचना चल रही है। साक्ष्य संकलन कर लिया गया है। जल्द ही चार्जशीट लगा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed