फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Acid attack on female lekhpal in agra fir lodge

Agra: छेड़छाड़ के विरोध पर महिला लेखपाल पर फेंका तेजाब, आरोपी ने रास्ता रोककर पकड़ा था हाथ

Sat, 03 Sep 2022 12:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 03 Sep 2022 12:23 PM IST
सार

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और एसिड फेंकने के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Acid attack on female lekhpal in agra fir lodge
girl demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के शाहगंज में तहसील जा रहीं महिला लेखपाल से एक युवक ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध पर हाथ पकड़ लिया। उन्हें खींचकर ले जाने का प्रयास करने लगा। महिला लेखपाल ने बचने का प्रयास किया। इस पर युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया। वह बाल-बाल बच गईं। तेजाब के छींटे उनके मोबाइल पर गिर गए। इसके बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगी है। पीड़िता को युवक एक साल से परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन


महिला लेखपाल थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली हैं। घटना दो सितंबर की सुबह करीबन नौ बजे की है। लेखपाल तहसील जाने के लिए घर से निकली थीं। पृथ्वीनाथ फाटक से पहले गांव कराहरा थाना मलपुरा निवासी नरेश कुमार घात लगाकर बैठा हुआ था। उसने रास्ते में लेखपाल को रोक लिया। वह बचकर जाने लगीं, लेकिन वह छेड़छाड़ करने लगा। आरोपी ने उनका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत करने लगा।
विज्ञापन


इस पर लेखपाल ने शोर मचाया। मगर, आरोपी ने उन्हें खींचकर ले जाने का प्रयास किया। महिला ने खुद को किसी तरह आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया। इस पर उसने तेजाब से हमला कर दिया। गनीमत रही वो बच गईं। तेजाब के छींटे महिला के मोबाइल पर गिरे। इसके बाद आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को दी जानकारी

पीड़िता ने तहसील में अपने अधिकारियों को जानकारी दी थी। मामले में पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना शाहगंज में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिला लेखपाल घटना के बाद से काफी डरी हुई हैं। वह ड्यूटी पर जाने से भी डर रही हैं। उन्हें डर है कि आरोपी दोबारा हमला कर सकता है।

पहले भी की थी छेड़छाड़

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी नरेश एक साल से परेशान करता आ रहा है। वह किसी न किसी बहाने से तहसील भी आता था। तब वह समझ नहीं पाईं। बाद में उसकी हरकत बढ़ गई। उसने छेड़छाड़ कर दी। इस पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। आरोप पत्र भी लगाया जा चुका है। ये मामला कोर्ट में विचाराधीन है। अब वो जमानत पर बाहर आया है। मगर, अब फिर से हरकत करने लगा।

आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि महिला की तहरीर पर छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी और एसिड फेंकने के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूर्व में भी आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई है।

शाहगंज में दूसरी घटना

शाहगंज में इससे पहले भी तेजाब से हमला करने की घटना हुई थी। घर में सोते परिवार पर तेजाब डाल दिया था। इसमें आटो चालक की पत्नी और बेटी ज्यादा झुलसे थे। मामले में एक आरोपी कल्लू को जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट भी लग चुकी है। आरोपी अब भी जेल में बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed