फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accuseds of molestation beaten to victim girl's father in firozabad

हाईस्कूल की छात्रा से छेड़छाड़, शिकायत करने पर आरोपियों ने पिता को पीटा

Mon, 17 Sep 2018 08:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Mon, 17 Sep 2018 08:57 PM IST
विज्ञापन
accuseds of  molestation beaten to victim girl's father in firozabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
फिरोजाबाद में हाईस्कूल की छात्रा से सोमवार को चार छात्रों ने छेड़छाड़ कर दी। पीड़ित छात्रा ने परिजनों को जानकारी दी। परिवार के लोग स्कूल में शिकायत करने पहुंचे। विरोध करने पर छात्रा के पिता को कुछ लोगों ने पीट दिया। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए परिवार के लोगों ने मोहल्ले के लोगों के साथ बंबा बाईपास पर जाम लगा दिया। रास्ते में ईंट पत्थर डाल दिए। जाम लगते ही वाहनों का आवागमन थम गया। एसएचओ उत्तर एवं रामगढ़ थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। 
विज्ञापन


छात्रा का आरोप है कि शुक्रवार को उसके साथ कक्षा 11 के चार छात्रों ने अभद्रता की थी। इसकी जानकारी उसने परिजनों के दी थी। सोमवार को स्कूल खुलने पर छात्रा के पिता आपत्ति दर्ज कराने स्कूल में पहुंचे थे। छात्रा के पिता का आरोप है कि इस दौरान उसके साथ मारपीट और अभद्रता की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

मारपीट से गुस्साए परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ बंबा बाईपास रोड पर ईंट-पत्थरों को डालकर जाम लगा दिया। छात्रा भी जाम स्थल पर पहुंची। बंबा बाईपास रोड पर वाहनों का आवागमन थम गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। 

एसएचओ उत्तर रवींद्र दुबे, एसएचओ रामगढ़ भानुप्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रा एवं उसके परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने भरोसा दिया कि छात्रा के साथ जिन्होंने छेड़छाड़ और अभद्रता की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। छात्रा के परिजनों ने तहरीर दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed