फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused were abducted teenager In Agra she made call from accused mobile police found her

साहस बची जान: किशोरी को कार में अगवाकर जंगल ले जा रहे थे, आरोपी के मोबाइल से कर दिया फोन, पुलिस ने ढूंढ निकाला

Sat, 11 Feb 2023 10:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Feb 2023 10:45 PM IST
सार

आगरा में तीन वैन चालकों ने मिलकर किशोरी को अगवा कर लिया। उसे जंगल ले जा रहे थे। इसी बीच उसने आरोपी के मोबाइल से घर में फोन कर दिया। पुलिस ने उन्हें ढूंढ निकाला। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।  

विज्ञापन
accused were abducted teenager In Agra she made call from accused mobile police found her
किशोरी को किया अगवा

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में स्कूल वैन चालकों ने 15 साल की एक किशोरी को अगवा कर लिया। उसे सिकंदरा क्षेत्र के जंगल में ले जा रहे थे। किशोरी ने हिम्मत कर एक आरोपी के मोबाइल से भाई को फोन कर दिया। वह मदद के लिए पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने तीन घंटे में किशोरी को ढूंढ निकाला। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

बहन ने बात की, वह रो रही थी

किशोरी का परिवार मूल रूप से बिहार का निवासी है। आठ साल से न्यू आगरा थाना क्षेत्र में रह रहे हैं। परिजन आठ महीने से न्यू आगरा क्षेत्र की एक कोठी में काम कर रहे हैं। शुक्रवार को किशोरी के भाई ने पुलिस से शिकायत की। बताया कि उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। बहन ने बात की, वह रो रही थी। 

विज्ञापन


बोली कि कुछ लोगों ने देवनगर से गाड़ी में खींचकर डाल लिया है। सिकंदरा की तरफ ले जा रहे हैं। हाथ-पैर बांधकर मारपीट कर रहे हैं। पीछे से फोन पर कुछ युवकों की आवाजें आ रही थीं। इससे वो घबरा गया। बहन के अपहरण की आशंका पर थाने पहुंचा। पुलिस ने किशोरी को ढूंढने के लिए सर्विलांस की मदद ली। वाहन की लोकेशन सिकंदरा क्षेत्र में मिली। करीब तीन घंटे बाद पुलिस को सफलता मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे

थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी रवि, गौरव और अमित को जेल भेजा गया है। तीनों वैन चालक हैं। न्यू आगरा क्षेत्र के एक स्कूल के बच्चों को लेकर जाते हैं। किशोरी पर काफी दिन से नजर रखे थे। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज कराए जाएंगे।

दहशत में है परिवार

परिजन ने बताया कि घटना के बाद से परिवार दहशत में है। कहा कि बेटी को राह चलते उठा लिया गया। युवक उसे जंगल में ले गए थे। उसके साथ गलत हरकत के साथ-साथ हत्या तक कर सकते थे। किशोरी भी काफी सहमी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed