फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused took woman away on pretext of giving her lift In Agra kept her hostage for three days and misdeeds her

Agra News: लिफ्ट देने के बहाने महिला को ले गए आरोपी, तीन दिन तक बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म

Wed, 04 Sep 2024 01:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 04 Sep 2024 01:02 PM IST
सार

ताजनगरी में लिफ्ट देने के बहाने महिला को आरोपी अपने साथ ले गए। इसके बाद तीन दिन तक बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। 

विज्ञापन
accused took woman away on pretext of giving her lift In Agra kept her hostage for three days and misdeeds her
woman crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में महिला ने पूर्व प्रधान और एक दूसरे व्यक्ति पर तीन दिन तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने मंगलवार को थाना कागारौल में तहरीर दी। बताया कि वह शनिवार सुबह अपने गांव से अपनी ससुराल जा रही थी। तभी गांव के एक व्यक्ति का साला और पूर्व प्रधान ट्रक लेकर आया। लिफ्ट देने की बात कहकर महिला को ट्रक में बैठा लिया।

विज्ञापन


इसके बाद दोनों ने ट्रक को खेरागढ़ में एक जगह रोका। वहां से उन्होंने कोल्डड्रिंक ली। थोड़ा आगे चलने के बाद महिला को कोल्डड्रिंक पिला दी। महिला ने बताया कि उसके बाद उसे नींद आने लगी। वह सो गई। शाम को जब उसको होश आया तो उसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत उन लोगों से की, तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद ट्रक को वहां से शमसाबाद क्षेत्र के किसी सुनसान जगह ले गए। 

विज्ञापन

वहां पर ट्रक खड़ा करके तीन दिन तक लगातार बलात्कार करते रहे। सोमवार सुबह ट्रक का एक अन्य ड्राइवर आया। उसके कहने पर पूर्व प्रधान ने एक गाड़ी बुलाकर महिला को कागारौल भेज दिया। घर पहुंचकर महिला ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। परिजन ने पूर्व प्रधान के घर जाकर शिकायत की, तो उसने महिला के भाई और पिता को पीट दिया। पीड़ित ने थाना कागारौल में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

भाई ने बताया कि सोमवार शाम को ही उन लोगों ने थाना कागारौल में तहरीर दे दी थी, लेकिन पुलिस ने राजीनामा के लिए दबाव बनाया। मंगलवार जब पूर्व प्रधान को पता चला के उसके खिलाफ महिला ने तहरीर दे दी है तो मंगलवार को फिर पूर्व प्रधान ने पीड़ित महिला के परिजन के साथ मारपीट की।

विज्ञापन

पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी तथा मंगलवार को दोबारा थाने पहुंचे जहां से वह निराश होकर लौट गए। थाना अध्यक्ष कागारौल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि महिला की तहरीर प्राप्त हुई है जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed