फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused pressurizing victim to withdraw case As soon as he released from jail in Agra

Agra Crime News: जेल से छूटते ही केस वापस लेने का बना रहा दबाव; दहशत में पीड़िता व परिवार

Thu, 20 Jul 2023 02:36 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 20 Jul 2023 02:36 PM IST
सार

आगरा में जेल से छूटते ही आरोपी पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा है। इससे पीड़िता व परिवार  दहशत में है। 

विज्ञापन
accused pressurizing victim to withdraw case As soon as he released from jail in Agra
महिला अत्याचार (प्रतिकात्मक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में जेल से छूटते ही मुख्य आरोपी और उसके घरवाले पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। पीड़िता ने ट्रांस यमुना थाने में शिकायत की है। हरीपर्वत पुलिस ने जनवरी माह में तीन आरोपियों को जेल भेजा था।

विज्ञापन


मामला ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि उसने अखबार में नौकरी का विज्ञापन देखकर एक कंपनी में नौकरी शुरू की थी। उसी कंपनी में दिग्विजय सिंह परिहार (निवासी पड़आपुरा थाना पिनाहट) लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। उन्हें पानी या चाय में कुछ मिलाकर बेहोश कर देता। इसके बाद उनके साथ अश्लील हरकत करता था। शिकायत आगरा पुलिस कमिश्नर से करने पर हरीपर्वत पुलिस ने केस दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को जनवरी महीने में जेल भेजा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- रातभर घर में नाचते रहे नाग-नागिन: परिवार वालों को घुसने तक नहीं दिया; फुफकार के बीच दहशत में यूं गुजरा समय
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि जमानत मिलने के बाद मई में मुख्य आरोपी दिग्विजय सिंह जेल से बाहर आ गया। उसके बाद से वह उसकी पत्नी और परिवार वाले केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। दिग्विजय ने जान से मारने की धमकी भी दी है। अश्लील वीडियो भी भेज रहा है। थाना प्रभारी सुमनेश विकल ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed