{"_id":"61c44b6f5c8ddd42e315401c","slug":"accused-of-woman-murder-arrested-in-kasganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"कासगंज में महिला की हत्या का खुलासा: मृतका के ससुरालीजन निकले निर्दोष, गांव का युवक निकला कातिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कासगंज में महिला की हत्या का खुलासा: मृतका के ससुरालीजन निकले निर्दोष, गांव का युवक निकला कातिल
Thu, 23 Dec 2021 03:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 23 Dec 2021 03:41 PM IST
सार
महिला की हत्या के आरोप में उसके ससुरालवालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन जब पुलिस ने जांच की तो सनसनीखेज खुलासा हुआ। महिला की हत्या गांव के युवक ने की थी।
विज्ञापन
खुलासे के संबंध में जानकारी देते एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में दो माह पूर्व हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार हत्या से पहले महिला से दुष्कर्म की कोशिश की गई। दुष्कर्म में नाकाम होने पर आरोपी ने महिला के सिर पर ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र में छह अक्तूबर को 30 वर्षीय महिला का शव बाजरे के खेत में मिला था। महिला के सिर व चेहरे पर प्रहार करके हत्या की गई थी। मृतका के पिता ने उसके ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने गहनता से इस मामले की विवेचना की तो नया मोड़ आ गया।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने लगाया था ससुरालवालों पर आरोप
गुरुवार को प्रेसवार्ता कर पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता द्वारा कराई गई नामजदगी संदिग्ध थी। पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना करते हुए साक्ष्य जुटाए। मोबाइल लोकेशन व सीडीआर आदि के मुताबिक आरोपी प्रवीन उर्फ साधू को चिह्नित किया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कुबूल किया। आरोपी ने बताया कि डंडे और ईंट के प्रहार से महिला की हत्या की थी। कोतवाली निरीक्षक रमेश भारद्वाज ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।