{"_id":"6068a3168ebc3ee6487f1413","slug":"accused-of-viral-woman-s-photo-arrested-mainpuri-news-agr4871023101","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवती की फोटो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
दन्नाहार। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की फोटो वायरल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो दिन पूर्व उक्त मामले को लेकर हुए विवाद में पुलिस ने सात नामजद सहित 25 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की थी। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
थाना क्षेत्र के एक गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व एक युवक को ग्रामीणों ने एक लड़की के घर से पकड़ लिया था। मामला जब थाने पहुंचा तो दोनों पक्ष के कुछ लोगों द्वारा समझौता करा दिया गया था। बीते बृहस्पतिवार को युवक ने लड़की के कुछ फोटो वायरल कर दिए। इस बात से नाराज लड़की पक्ष के लोगों ने आरोपी के परिवार के एक युवक को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।
इसके बाद युवक पक्ष के लोगों ने पथराव कर लड़की पक्ष के छह लोगों को घायल कर दिया था। मामले में शुक्रवार को पुलिस ने युवक पक्ष के भोले, दीप सिंह, घनश्याम, विपिन, शनी, धर्मेंद्र, विपिन सहित 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। प्रभारी निरीक्षक ओमहरि बाजपेई ने बताया कि शनिवार को युवती के फोटो वायरल करने वाले आरोपी शिवम उर्फ प्रेमपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।