फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of up bar council president darvesh yadav murder in agra

दरवेश यादव हत्याकांड: अभी तक नहीं आया आरोपी को होश, न चश्मदीद इंस्पेक्टर ने दिया जवाब

Tue, 18 Jun 2019 08:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Jun 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
accused of up bar council president darvesh yadav murder in agra
दरवेश सिंह यादव का फाइल फोटो - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश सिंह यादव की हत्या के आरोपी अधिवक्ता मनीष शर्मा की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। पुलिस उसके उपचार की जानकारी ले रही है। 
विज्ञापन


आरोपी के शरीर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटीलेटर) पर होने के बावजूद सांस लेने में भी तकलीफ हो रही है। सांस के लिए उसके गले में नली डाली गई है।
विज्ञापन


पुलिस को इंतजार है कि उसकी हालत ठीक हो जाए ताकि उससे पूछताछ की जा सके। उसके परिजन भी उससे अभी तक दूरी बनाए हुए हैं। उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात है। पुलिसकर्मी उसके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केस में हैं दो और नामजद

accused of up bar council president darvesh yadav murder in agra
दरवेश यादव और लाल घेरे में हत्यारोपी मनीष - फोटो : अमर उजाला
इस केस में दो और नामजद हैं। मनीष की पत्नी वंदना और अधिवक्ता विनीत गुलेचा। पुलिस ने अभी तक उनसे पूछताछ तक नहीं की है। पुलिस का कहना है कि पहले चश्मदीदों के बयान होंगे। इसके बाद ही जांच आगे बढ़ेगी।

उधर, पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब के संयुक्त निदेशक डॉ. एके मित्तल से कहा है कि इस केस में परीक्षण रिपोर्ट जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाए। मौके से मिले पिस्टल, कारतूस और खोखे लैब में परीक्षण के लिए भेजे गए हैं।

हत्याकांड के आठ चश्मदीदों में शामिल इंस्पेक्टर सतीश यादव ने पुलिस के नोटिस का कोई जवाब तक नहीं दिया है। वो मैनपुरी पुलिस लाइन में तैनात है। उसे बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है। 

पुलिस को चाहिए इस सवाल का जवाब

accused of up bar council president darvesh yadav murder in agra
घटना के चश्मदीद इंस्पेक्टर सतीश यादव - फोटो : अमर उजाला
दरअसल, अन्य चश्मदीदों ने बताया है कि मनीष को गुस्सा सतीश को देखकर ही आया था। पुलिस जानना चाहती है कि सतीश और मनीष के बीच क्या विवाद चल रहा था। 

इस पर सतीश ने कोई जवाब नहीं दिया है। न ही वह बयान दर्ज कराने के लिए आया। जांच अधिकारी का कहना है कि नोटिस सतीश को रिसीव करा दिया गया लेकिन वह नहीं आया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed