फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of robbery in Agra escaped from custody at Trans Yamuna police station

पुलिस को दिया चकमा: लुटेरे को गिरफ्तार कर थाने लाए थे पुलिसकर्मी, बनाया ऐसा बहाना...और भाग निकला

Mon, 02 Oct 2023 08:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 08:44 AM IST
सार

ट्रांस यमुना थाने में पुलिस को चकमा देकर लुटेरा फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपी लूट के कई मुकदमों में वांछित चल रहा है।  
 

विज्ञापन
accused of robbery in Agra escaped from custody at Trans Yamuna police station
आगरा पुलिस की गाड़ी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में लूट का आरोपी रविवार की सुबह ट्रांस यमुना थाने में हिरासत से भाग निकला। वह मथुरा के फरह थाने का वांछित भी था, जबकि ट्रांस यमुना में बैटरी चोरी के मामले में पुलिस उसे पकड़कर लाई थी। डीसीपी सिटी ने बताया कि फरार अभियुक्त सलमान की तलाश की जा रही है। जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


फरह का रहने वाला है आरोपी
फरह का रहने वाला सलमान लूट के कई मुकदमों में वांछित चल रहा है। फरह पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी कालिंदी विहार क्षेत्र में गैंग के तीन-चार साथियों के साथ रह रहा है। फरह पुलिस की सूचना पर ट्रांस यमुना थाने की पुलिस ने रात करीब दो बजे सलमान को पकड़ा था। उसे थाने लाया गया। शातिर ने शौचालय जाने का बहाना बनाया। गार्ड उसे शौचालय ले गया। आरोपी पुलिस को चकमा देकर थाने से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में उसे तलाश किया मगर वह नहीं मिला।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Gandhi Jayanti 2023: यहां पांच बार आए थे महात्मा गांधी, हर आवाज पर साथ खड़ा रहा आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन



जांंच में जुटी पुलिस
 एसओ ने घटना से अधिकारियों को अवगत कराया। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एसीपी छत्ता आरके सिंह को प्रकरण की जांच के आदेश दिए गए हैं। सुबह के समय किसकी ड्यूटी थी। किसकी लापरवाही से आरोपी फरार हुआ। यह जांच में पता चलेगा। दोषी पुलिस कर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  Agra: लाइनमैन ही निकला ट्रांसफार्मर चोर, भागते समय ग्रामीणों ने देख लिया; मुकदमा दर्ज


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed