फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused of robbery escaped after the court appearance in agra

आगरा: अदालत में पेशी के बाद सिपाहियों को चकमा देकर लूट का आरोपी हुआ फरार

Sat, 31 Jul 2021 11:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 31 Jul 2021 11:12 AM IST
सार

सिपाहियों को चकमा देकर फरार हुआ आरोपी शातिर आदतन चोर है। थाना बरहन पुलिस ने उसे साथी सहित गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
accused of robbery escaped after the court appearance in agra
आरोपी अजय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शुक्रवार शाम को कोर्ट में पेशी के बाद लूट का आरोपी थाना बरहन के दो सिपाहियों को चकमा देकर फरार हो गया। जानकारी पर सिपाहियों के होश उड़ गए। उन्होंने आरोपी की तलाश की, लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चल सका। इस मामले में थाना न्यू आगरा में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


थाना बरहन पुलिस ने गांव कुरगवां निवासी अजय उर्फ अजगर और गांव सिरजी निवासी शीलेंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 11 मोबाइल और एक लैपटॉप मिला था। इस संबंध में दोपहर डेढ़ बजे एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता भी की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अजय और शीलेंद्र बरहन स्टेशन से दिल्ली और टूंडला जाने वाली ट्रेनों में चढ़ जाते हैं। इसके बाद यात्रियों के लैपटॉप, मोबाइल और पर्स चोरी करते हैं। कई बार लूट भी कर लेते हैं। अजय पर तीन और शीलेंद्र पर दो मुकदमे दर्ज हैं। थाना बरहन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दस्यु प्रभावी क्षेत्र अधिनियम में कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों को पत्रकार वार्ता के बाद दो सिपाही प्रवीन और शीलू कोर्ट लेकर आए थे। उनकी डकैती कोर्ट में पेशी कराई गई। इसके बाद उन्हें बाहर लाया जा रहा था। तभी आरोपी अजय उर्फ अजगर उर्फ नहना फरार हो गया। पहले सिपाहियों ने आसपास तलाश की। बाद में दीवानी चौकी पर सूचना दी। दीवानी के गेट बंद कराए गए, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। बाद में रेलवे और बस स्टैंड चेक किए गए।

लड़की देखने गया तो चुरा लिया था मोबाइल, टूटा रिश्ता
पुलिस ने बताया कि आरोपी अजय काफी समय से चोरी और लूट कर रहा है। वह यात्रियों का सामान चोरी करने के बाद सस्ते दाम में बेच देता है। अजय से पूछताछ में पता चला कि उसकी शादी नहीं हुई है। इसकी वजह उसकी चोरी की आदत है। एक बार परिजन उसे लड़की दिखाने ले गए थे। तब रिश्तेदार भी आए थे। लड़की के घर में उसे एक रिश्तेदार का मोबाइल पसंद आ गया। उसने मोबाइल चोरी कर लिया। लड़की पक्ष को पता चला। उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। 

एसपी पश्चिमी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि आरोपी अजय को पेशी पर ले जाया गया था। कोर्ट में ले जाने से पहले हथकड़ी खोल दी गई थी। इसका फायदा उठाकर वो भाग गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed