{"_id":"64c2513888e29cdc0d0a394b","slug":"accused-of-kidnapping-a-teenager-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-1760-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किशोरी को अगवा कर ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किशोरी को अगवा कर ले जाने का आरोप
Thu, 27 Jul 2023 04:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 27 Jul 2023 04:42 PM IST
विज्ञापन
किशोरी को अगवा कर ले जाने का आरोप
आरोपी और सहयोगी महिला के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने किशोरी की दोस्ती एलाऊ क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ करा दी। कुछ दिन बाद दोनों गायब हो गए। पीड़िता के पिता ने महिला पर पुत्री को षडयंत्र के तहत गायब करने का आरोप लगाया। आरोपी युवक व महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कुर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक शख्स ने बताया कि एक गांव निवासी महिला रूबी के घर पर सत्यवीर निवासी भांवत थाना एलाऊ का आना-जाना था। उक्त महिला ने उनकी 16 वर्षीय पुत्री की सत्यवीर से जान पहचान करा दी। षडयंत्र के तहत 24 जुलाई को महिला पुत्री को बाजार से दवा लेने की बात कह कर साथ ले गई। वहां से सत्यवीर के साथ भेज दिया। जब पुत्री काफी देर तक घर वापस नहीं लौटी तो चिंता हुई। काफी तलाश करने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। जब इस बारे में रूबी से पूछा तो वह झगड़ा करने लगी। इसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।