{"_id":"613504f18ebc3eb62630745b","slug":"accused-of-demanding-extortion-and-firing-from-restaurant-operator-caught-mainpuri-news-agr5064840199","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी मांगने व फायरिंग का आरोपी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी मांगने व फायरिंग का आरोपी पकड़ा
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के आगरा रोड स्थित एक रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने प्रेसवार्ता कर बताया कि कब्जे से वारदात में प्रयुक्त राइफल बरामद हुई है। दूसरे साथी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के नगला जुला निवासी राहुल सिंह चौहान आगरा रोड गोपीनाथ अड्डा के पास रेस्टोरेंट चलाते हैं। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे पूरन यादव निवासी आगरा रोड मंडी के सामने और विकास यादव रेस्टोरेंट पर पहुंचे और खाना खिलाने और पांच हजार रुपये रंगदारी की मांग की। मना करने पर आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई करते हुए रेस्टोरेंट के बाहर खींच लिया। दहशत फैलाने के लिए पूरन ने राइफल से फायर कर दिया। रविवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
सीओ अभय नारायण राय ने बताया कि रेस्टोरेंट संचालक से रंगदारी मांगने और फायर करने वाला आरोपी पूरन यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इंस्पेक्टर कोतवाली भानू प्रताप ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त राइफल भी बरामद की है। बताया कि वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज आदि जांच के आधार पर कार्रवाई करते हुए सिंधिया तिराहा के पास से पूरन को गिरफ्तार किया।