फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accused of death of 12th class student due to wrong injection

निजी क्लीनिक में छात्रा की मौत: बुखार में तपते हुए गई थी लड़की...,इंजक्शन लगते ही थम गईं सांसें

Thu, 28 Sep 2023 03:43 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Sep 2023 03:43 PM IST
सार

छात्रा की मौत के बाद डॉक्टर क्लीनिक बंद करके फरार हो गया। परिवार के लोगों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। डॉक्टर पर गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाया है। 
 

विज्ञापन
Accused of death of 12th class student due to wrong injection
छात्रा की मौत के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के घिरोर कस्बा में संचालित एक निजी क्लीनिक पर उपचार ले रही 12वीं की छात्रा की मौत हो गई। परिजन ने गलत इंजेक्शन लगाने से मौत का आरोप लगाया है। छात्रा की माैत की बाद डॉक्टर क्लीनिक के बाहर छात्रा को लिटाकर क्लीनिक बंद कर भाग गए। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव ओय निवासी गिरीश चंद्र की पुत्री भारती (17) को मंगलवार दोपहर बुखार आ गया था। परिजन उसे कस्बा घिरोर में करहल रोड़ स्थिति राधा स्वामी हॉस्पिटल ले गए। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद भारती को भर्ती कर लिया। भारती के चाचा प्रवीन कुमार का आरोप है। कि उनकी भतीजी भारती को बुखार की दिक्कत होने पर मंगलवार को 12 बजे राधास्वामी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। बुधवार दोपहर को महिला चिकित्सक ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इसके चलते उसकी मौत हो गई। मौत होने के पश्चात चिकित्सक और स्टाफ ने भारती का शव बहार निकाल कर सड़क किनारे रख दिया और डॉक्टर व स्टाफ क्लीनिक बंद कर भाग गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतका के चाचा प्रवीन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं क्लीनिक संचालक डॉ. रवि कुमार का कहना है कि युवती ने जहर खाया था। उसकी हालत चिंता जनक थी। परिजन से कहा गया था कि वे जिला अस्पताल ले जाएं लेकिन परिजन नहीं ले गए। गिड़गिड़ाते हुए उपचार कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि अभी कोई शिकायत नहीं मिली है। क्लीनिक का पंजीकरण है कि नहीं इसकी जानकारी भी नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed