{"_id":"5d0c7cb78ebc3e22ef569b5a","slug":"accused-of-conspiring-to-murder-bail-application-rejected-by-court-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की दलील भी काम न आई, डॉक्टर अनुभव की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी की दलील भी काम न आई, डॉक्टर अनुभव की जमानत अर्जी खारिज
Fri, 21 Jun 2019 12:14 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:14 PM IST
विज्ञापन
लाल घेरे में डॉक्टर अनुभव व अन्य दो आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में पत्नी के दोस्त जिम ट्रेनर की हत्या की सुपारी देने के आरोपी डॉ. अनुभव अग्रवाल की जमानत अर्जी कोर्ट ने खारिज कर दी। कोर्ट में चौंकाने वाली बात यह रही कि श्रेया ने अनुभव अग्रवाल को जमानत दिलाने के लिए उसके पक्ष में शपथ पत्र दिया। हालांकि सरकारी वकील की दलील इस पर भारी पड़ी। सरकारी वकील ने हत्या की साजिश रचे जाने के साक्ष्य कोर्ट में प्रस्तुत किए।
बाग फरजाना निवासी डॉक्टर अनुभव 15 जून को जिम ट्रेनर तरुण गुप्ता की हत्या की साजिश के आरोप में जेल भेजा गया था। उसके साथ उसका ड्राइवर दीपक, शूटर सतवीर और उसका दोस्त रजत जेल भेजे गए थे। आरोप है कि इन सभी ने तरुण की हत्या की साजिश रची। डॉ. अनुभव ने तरुण की जान का सौदा पांच लाख में किया, दो लाख एडवांस दे दिए थे। तरुण का घर दिखा दिया था। रेकी भी हो चुकी थी।
डॉ. अनुभव की ओर से जमानत अर्जी एडीजे अशोक कुमार यादव की कोर्ट में दी गई थी। अनुभव के वकील और सरकारी वकील के पक्ष सुनने के बाद अर्जी खारिज कर दी गई। अनुभव को जेल में ही रहना होगा। डॉ. अनुभव और डॉ. श्रेया की पोस्टिंग किरावली सीएचसी पर है।

डॉ. श्रेया ने कहा, मुझे अश्लील फोटो भेजता था तरुण
डॉ. अनुभव की पत्नी श्रेया ने कोर्ट में शपथ पत्र दिया। इसमें कहा गया कि जिम ट्रेनर उसे परेशान कर रहा था, उसके मोबाइल पर अपनी अश्लील फोटो भेजता था, वो उसकी शिकायत पुलिस से करने वाली थी, उसे बता दिया था।
इसी कारण उसने साजिश रचकर पति को जेल भिजवा दिया। इसकी एफआईआर भी उसने दर्ज नहीं कराई, पुलिस ने अपनी ओर से लिखी है। श्रेया का कहना है कि डॉ. अनुभव किडनी की बीमारी से ग्रसित है।
सरकारी वकील ने जो तथ्य पेश किए, वे इस तरह से हैं। इनमें पहला आरोपियों का पुलिस को दिया बयान है। जिसमें कहा गया है कि तरुण गुप्ता की हत्या की साजिश संजय प्लेस में बनी। दूसरा, तरुण और अनुभव के बीच मोबाइल पर चेटिंग के सुबूत हैं। तीसरा, शूटर ,सत्यवीर के पास तरुण का फोटो मिलना जो अनुभव ने दिया।