फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused nephew killed aunt arrested by police in Firozabad

Firozabad: चाची ने की थी बदसलूकी, बदला लेने के लिए पेट में घोंप दिया चाकू, आरोपी भतीजा गिरफ्तार

Sat, 21 May 2022 06:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 21 May 2022 06:48 AM IST
सार

चाची की हत्या करने वाले आरोपी भतीजे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी शहर छोड़कर भागने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने चाची की हत्या करने का कारण बताया।
 

विज्ञापन
accused nephew killed aunt arrested by police in Firozabad
Demo pic

विस्तार

फिरोजाबाद के रामगढ़ थाना क्षेत्र के मोहल्ला शरीफाबाद निवासी शबाना पर चाकू से हमला करने वाले आरोपी आजम को रामगढ़ थाना पुलिस ने बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। शबाना की उपचार के दौरान मौत होने के बाद आरोपी भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चाकू भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


रामगढ़ थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आजम निवासी शरीफाबाद ने पूछताछ के दौरान बताया कि चाची शबाना उस पर शक करती थी और कई बार बदसलूखी कर चुकी थी। जिसके कारण उसके मन में चाची के प्रति बहुत क्रोध था। वह चाची से बदला लेना चाहता था। आरोपी ने बताया कि 13 मई को जेब में चाकू रखकर शबाना की हत्या करने के उसके घर पहुंचा था। चारपाई का बहाना लेकर घर में घुसकर यह देखा कि घर मे कौन-कौन है। 

विज्ञापन

मौका मिलते ही बोला हमला 

इसके बाद वह छत पर भी चढ़कर गया, जहां चाचेरी बहन निशा व इल्मा के होने के कारण हत्या करने का मौका नहीं मिला। जैसे ही वह बाहर निकल रहा था तो चाची शबाना भी मेरे पीछे-पीछे गेट तक आ गई और मौका मिलते ही उसने जेब से चाकू निकालकर शबाना पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया और पेट में कई बार चाकू से वार किए। इससे वह मौके पर ही गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्तेदारियों में रहा छिपकर 

 इस बीच मौका पाकर वहां से भाग निकला। कई दिनों तक अपनी रिश्तेदारियों में घूमता रहा। चाची की मौत की जानकारी होने पर शहर से बाहर जाने की फिराक में बस स्टैंड पर आया था, जहां से पुलिस ने उसे दबोच लिया।


ये बोले थानाध्यक्ष

मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रामगढ़ हरर्वेंद्र मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मुकदमें में हत्या की धारा की बढोत्तरी करके जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed