फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused molested an engineering student and threatened to disfigure her face with acid In Agra

UP: इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़छाड़, तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी; पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ ही की कार्रवाई

Sun, 31 Dec 2023 05:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 31 Dec 2023 05:02 PM IST
सार

आगरा में आरोपी ने इंजीनियरिंग छात्रा से छेड़छाड़ की। तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता के खिलाफ ही कार्रवाई कर दी। 

विज्ञापन
accused molested an engineering student and threatened to disfigure her face with acid In Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में सदर थाना क्षेत्र के इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा इन दिनों दहशत में है। छात्रा का आरोप है कि अपार्टमेंट में रहने वाला एक व्यक्ति उसे परेशान कर रहा है। आए दिन छेड़छाड़ करता है। विरोध पर तेजाब से चेहरा बिगाड़ने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने उल्टा उसके खिलाफ ही शांति व्यवस्था भंग होने का अंदेशा जताते हुए पाबंद की कार्रवाई की है। डीसीपी सिटी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस विवेचना कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा सदर क्षेत्र के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह इंजीनियरिंग कर रही है। पिता सरकारी अध्यापक हैं। मां की 6 महीने पहले मृत्यु हो गई थी। पिता अक्सर सरकारी कार्य के चलते बाहर रहते हैं। इसका फायदा अपार्टमेंट निवासी मनोज शर्मा उठाता है। वह गंदी नीयत रखता है। उसकी पत्नी से शिकायत भी की, लेकिन वह उल्टा उस पर ही आरोप लगाते हुए गालीगलौज करने लगी।
विज्ञापन


25 नवंबर को आरोपी मनोज ने गलत तरीके से छुआ। पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मनोज शर्मा के राजनीतिक प्रभाव के चलते कोई कार्रवाई नहीं की। उल्टा उसके और पिता के खिलाफ पाबंद करने की कार्रवाई कर दी। आरोपी ने एक दिन फिर गलत तरीके से पकड़ा और विरोध पर हाथ मोड़ दिया। तेजाब से चेहरा बिगड़ने की धमकी दी। आरोपी यह भी धमकी दे रहा है कि अगर उसने पुलिस से शिकायत की तो पिता का जीना मुश्किल कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि मामले में डीसीपी सिटी के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। छात्रा को बयान के लिए बुलाया गया था। लेकिन, वह कॉलेज में होने के कारण बयान देने नहीं आ सकी है। मामले में साक्ष्य संकलन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed