फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused man withdraws assistance amount from account of molested victim girl in agra

Agra: सरकार ने छेड़छाड़ की पीड़िता के खाते में भेजी 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि, आरोपी ने निकाली

Sat, 13 Aug 2022 03:51 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 13 Aug 2022 03:51 PM IST
सार

आगरा में छेड़छाड़ के आरोपी ने पीड़िता के खाते से सहायता राशि की रकम निकाल ली। इसकी जानकारी तब हुई, जब पीड़िता के परिजन बैंक गए। उन्हें पता चला कि खाते में सिर्फ चार रुपये ही बचे हैं। 

विज्ञापन
accused man withdraws assistance amount from account of molested victim girl in agra
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ एक युवक ने पहले छेड़छाड़ की। परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। मगर, पुलिस आरोपी को नहीं पकड़ सकी। पीड़िता के खाते में शासन से सहायता राशि के रूप में 1.50 लाख रुपये आए थे। आरोपी युवक ने किशोरी को बहला-फुसलाकर इन रुपयों को खाते से निकाल लिया। यह आरोप लगाते हुए पीड़ित परिजन ने पुलिस से शिकायत की। मामले की जांच साइबर सेल कर रही है।

विज्ञापन


शाहगंज क्षेत्र की रहने वाली किशोरी से एक साल पहले मोहल्ले के रहने वाले एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। मामले में पीड़ित परिजन ने थाना में तहरीर दी। इस पर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी युवक घर से फरार हो गया। वह पुलिस के हाथ नहीं आया।

विज्ञापन

खाते में बचे सिर्फ चार रुपये 

पीड़ित परिजन ने पुलिस से शिकायत में कहा कि बेटी को सरकार की ओर से सहायता राशि के 1.50 लाख रुपये मई में मिले थे। यह रकम खाते में पड़ी थी। जुलाई में वो खाते की पासबुक अपडेट कराने गए। पासबुक में एंट्री कराने पर खाते में चार रुपये ही बचे होने के बारे में पता चला। बैंक से जानकारी पर पता चला कि रकम किशोरी के हस्ताक्षर कराने के बाद ही निकाली गई है। उन्होंने बेटी से पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने बताया कि युवक आया था। उसे बहला-फुसलाकर हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद खाते से रकम निकाल ली। परिजन ने एसएसपी ऑफिस में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में साइबर सेल और थाना पुलिस को जांच के आदेश किए गए हैं। थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed