फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused man arrested for sexual abusing the lucknow girl in agra

Agra : नौकरी का झांसा देकर लखनऊ की छात्रा से दुष्कर्म, आगरा में आरोपी युवक गिरफ्तार

Tue, 02 Aug 2022 09:29 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 02 Aug 2022 09:29 PM IST
सार

 पीड़ित छात्रा लखनऊ में रहकर पढ़ाई करती है। उसे आगरा के एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर बुलाया था। उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन
accused man arrested for sexual abusing the lucknow girl in agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ की छात्रा को आगरा के युवक ने नौकरी का झांसा देकर अपने पास बुलाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध पर शादी का वादा किया। मगर, बाद में इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना शाहगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार रात को आरोपी को पकड़ लिया। वह एयरफोर्स स्टेशन में कुक का कार्य करता है।

विज्ञापन


पीड़ित छात्रा कानपुर की रहने वाली है। उसने 15 मार्च को पुलिस से शिकायत की थी। वह लखनऊ में स्नातक कर रही है। किराये पर कमरा लेकर रहती है। उसकी जान पहचान विनोद नामक युवक से थी। उसने आगरा में एयरफोर्स स्टेशन के पास रहने वाले रोहित कुमार से मुलाकात कराई।

विज्ञापन

मार्च 2021 में छात्रा को बुलाया था आगरा 

थाना शाहगंज के प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह सिरोही ने बताया कि युवती ने आरोप लगाया कि 17 मार्च 2021 को रोहित ने फोन किया। कहा कि वह उसे नौकरी दिला देगा। उसने छात्रा को शाहगंज क्षेत्र में बुलाया। 22 मार्च 2021 तक उसे अपने साथ ही रखा। इस दौरान दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का आश्वासन देता रहा। उससे सोने-चांदी के जेवरात और रुपये भी ले लिए। बाद में उसे अपने साथ ही रख लिया। वह दिसंबर 2021 तक रही।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि शादी की कहने पर मारपीट की। जान से मारने की धमकी देने लगा। उसे छोड़कर भी चला गया। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस को सोमवार को सूचना मिली कि रोहित क्षेत्र में घूम रहा है। इस पर पुलिस टीम पहुंच गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बांदा के थाना कालीपुर स्थित चमरौली चौराहा का रहने वाला है। वह एयरफोर्स स्टेशन में कुक का कार्य करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed