फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused husband wife arrested for killing three-year-old child by poisoning in mainpuri

Mainpuri: तीन साल के बच्ची की हत्या के मामले में आरोपी दंपती गिरफ्तार, घर ले जाकर मासूम को दिया था जहर

Sat, 03 Sep 2022 08:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Sep 2022 08:17 PM IST
सार

मैनपुरी में पुलिस ने तीन साल के बच्चे की हत्या के आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। दंपती ने फरवरी 2022 में जहर देकर मासूम की हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
accused husband wife arrested for killing three-year-old child by poisoning in mainpuri
हत्यारोपी दंपती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कुसमरा के मोहल्ला उजागरपुर में वर्ष 2021 में तीन साल के बालक की जहर देकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में वांछित आरोपी दंपती को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

विज्ञापन


थाना किशनी क्षेत्र के उजागरपुर निवासी पंकज पाल के तीन वर्षीय पुत्र सक्षम उर्फ लड्डू को 12 फरवरी 2021 को मोहल्ले का ही रंजीत पाल अपने घर ले गया था। आरोप है कि रंजीत और उसकी पत्नी सुमन ने सक्षम को जहर दिया था। इसकी जानकारी वह लोग पुत्र को इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले गए थे। वहां चिकित्सकों ने सक्षम को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर दर्ज हुआ था मुकदमा 

मामले में आरोपी दंपती के विरुद्ध तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर 27 मार्च 2022 को मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस वांछित आरोपियों की तलाश कर रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को सूचना मिली कि आरोपी रंजीत व सुमन बस स्टैंड के पास हैं। पुलिस ने दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना लाकर पूछताछ के बाद दंपती को न्यायालय में पेश किया गया। वहां से आरोपियों को जेल भेजा गया। 

दहेज हत्या में आरोपी दंपती गिरफ्तार

कुरावली के गांव सलेमपुर में हुए दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि एक अगस्त को सलेमपुर निवासी काजल की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी। 

मृतका के भाई राजेंद्र सिंह निवासी डूंगरपुर फर्रुखाबाद ने ससुरालीजनों के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को आरोपी ससुर नरेश सिंह व सास संतोषी देवी को मैनपुरी चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed