{"_id":"69c8df6acaaa34738f007371","slug":"accused-caught-stealing-transformer-in-agra-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बिजली लाइन काटकर ट्रांसफाॅर्मर कर रहे थे चोरी, एक आरोपी दबोचा; तीन की जारी तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बिजली लाइन काटकर ट्रांसफाॅर्मर कर रहे थे चोरी, एक आरोपी दबोचा; तीन की जारी तलाश
Sun, 29 Mar 2026 01:45 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 29 Mar 2026 01:45 PM IST
सार
आगरा में बिजली का ट्रांसफाॅर्मर चोरी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ बिजली विभाग की टीम ने दबोच लिया। उसके तीन साथी माैका पाकर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
police demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के सतौली मोहल्ले में शुक्रवार की रात ट्रांसफाॅर्मर चोरी की कोशिश की गई। बिजली विभाग की टीम ने एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी भाग निकले।
अवर अभियंता एत्मादपुर नीतेश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात करीब तीन बजे बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर कर्मचारी सचिन, राम मोहन और अली सेन जांच के लिए निकले। तभी सतौली मोहल्ले के पास 250 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर नीचे उतारकर खोला जा चुका था।
चोरों ने 11 हजार वोल्ट की चालू लाइन काटकर तारों को रस्सी से बांध दिया था। मौके पर खड़ी वैन के पास बैठे एक युवक को कर्मचारियों ने पकड़ लिया। उसने अपना नाम देवेंद्र शर्मा निवासी सिंगरौली, मुरैना बताया। उसके तीन साथी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार जब्त कर ली। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अवर अभियंता नितेश कुमार की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। भागे आरोपियों की तलाश की जा रही है।