फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested of communal conflict in agra

आगरा: सैमरा बवाल में पहली गिरफ्तारी, हिमायती बनकर पहुंचे भाजपा विधायक

Mon, 23 Sep 2019 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 23 Sep 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
accused arrested of communal conflict in agra
थाना प्रभारी से जानकारी लेते क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के गांव सैमरा में छात्रा के अपहरण के बाद की गई आगजनी और तोड़फोड़ की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को रविवार दोपहर गिरफ्तार कर लिया। उससे आनन फानन में कोर्ट के सामने पेश किया गया। वहां से जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


उधर, इसका पता चलते ही उसकी हिमायत में एत्मादपुर के भाजपा विधायक राम प्रताप सिंह चौहान थाना पहुंच गए। उनके साथ लोगों ने भी पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए। हालांकि अफसरों का कहना है कि जेल गए आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य हैं।
विज्ञापन


थाना खंदौली के सैमरा में 17 सितंबर को नौवीं की छात्रा के अपहरण के बाद एक समुदाय के लोगों ने दूसरे की दुकानों में तोड़फोड़ और आगजनी की थी। रात में ही छात्रा बरामद हो गई थी। मुख्य आरोपी 11 वीं के छात्र को गिरफ्तार कर लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

पुलिस ने 25 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसमें रविवार को गांव के ही रघु शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। वो पीड़ित छात्रा पक्ष की तरफ से पैरवी कर रहा था। छात्रा के मामा और नाना उसके साथ थे।

इसका पता चलते ही सैमरा से सैंकड़ों लोग थाना पहुंच गए। वहीं विधायक राम प्रताप सिंह चौहान पहुंचे। उनका आरोप है कि गांव में डेढ़ साल पहले सांप्रदायिक बवाल हुआ था, उसके 10 से ज्यादा आरोपी अब तक नहीं पकड़े गए। 

रघु शर्मा की गिरफ्तारी पर एसओ ने कहा कि जानकारी नहीं  है। यह भी नहीं बताया कि उसके खिलाफ क्या साक्ष्य है? विधायक बाद में एसएसपी बबलू कुमार से भी मिले।

पंचायत में एक पक्ष ही पहुंचा

इस मामले में सुलह समझौते की कोशिशें भी की जा रही हैं। इसके लिए रविवार को पंचायत बुलाई गई थी। इसमें वो पक्ष नहीं पहुंचा जिसकी दुकानों में आगजनी की गई। इस कारण पंचायत नहीं हो सकी।

पुलिस की लापरवाही की जांच पूरी नहीं

इस केस में पुलिस की लापरवाही उजागर हो चुकी है। इसकी जांच सीओ एत्मादपुर कर रहे हैं लेकिन अब तक यह अधूरी है। लापरवाही बरतने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। तीन महीने पहले हुए मंटोला बवाल में पुलिस की लापरवाही पर आठ घंटे के भीतर एसएसपी और डीआईजी तक नप गए थे।
 

पुलिस ने गलत किया, शिकायत करेंगे - विधायक 

राम प्रताप सिंह चौहान का कहना है कि पुलिस ने गलत किया है। उन्हें गुमराह किया गया। इसी गांव में पहले हुए बवाल के आरोपी पकड़े नहीं जा रहे हैं। इसकी शिकायत शासन में की जाएगी।

साक्ष्यों पर की है गिरफ्तारी - एसएसपी

एसएसपी बबलू कुमार का कहना कि आरोपी की गिरफ्तारी साक्ष्यों के आधार पर की गई है। पांच-छह लोग चिन्हित किए गए हैं । यह उनमें से एक है। उसके खिलाफ चश्मदीद गवाह भी मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed