Kasganj : नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर संघ कार्यकर्ता को दी थी धमकी, एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश
दो युवकों ने इंस्टाग्राम पर संघ के कार्यकर्ता को जिंदा दफनाने की धमकी दी थी। इस मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज के अमांपुर कस्बे में नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक को जिंदा दफनाने की धमकी देने वाले एक आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में स्वयंसेवक ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
अमांपुर के गांधीनगर निवासी दुष्यंत गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक हैं। उन्होंने नुपुर शर्मा का समर्थन किया था। आरोप है कि इसी कारण 25 जुलाई को समीर सिद्दीकी नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट से उसके मित्र राशिद के फोटो के साथ पोस्ट शेयर की गई थी।
अमांपुर थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट
आरोपियों ने दुष्यंत गुप्ता को जिंदा दफना देने की धमकी दी थी। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने इस मैसेज को कुछ देर बाद डिलीट कर दिया था, लेकिन पीड़ित स्क्रीन शॉट लिया। पीड़ित दुष्यंत गुप्ता ने अमांपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
गुरुवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि आरोपी समीर को सिढ़पुरा चौराहा अमांपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे आरोपी राशिद की पुलिस तलाश की जा रही है।