फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   accused arrested for cheating in the name of getting job in police in etah

एटा: पुलिस में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, चार युवकों से ठगे थे तीन लाख रुपये

Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 10 Jan 2022 12:24 AM IST
सार

एटा पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक और शातिर को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह के दो लोग पहले ही पकड़े जा चुके हैं। एक आरोपी अभी भी फरार है। 

विज्ञापन
accused arrested for cheating in the name of getting job in police in etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा में पुलिस ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले गिराह के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चार लोग गिरोह बनाकर लोगों को ठगने का काम करते थे। इस गिरोह ने चार महीने पहले मैनपुरी और कासगंज के चार युवकों से करीब तीन लाख रुपये हड़प लिए थे। पुलिस को रुपये लेते हुए आरोपियों का वीडियो भी मिला है। इनमें दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन

जैथरा थाना प्रभारी डॉ. सुधीर राघव ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नगला सवित निवासी हसमीर खान उर्फ बबलू को घर के बाहर से ही गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले वहीं के रहने वाले इस गिरोह के दो सदस्य अनीश और आमिर खान को पकड़कर जेल भेजा जा चुका है। ये दोनों सगे भाई हैं। एक अन्य आरोपी मोसिम खान फरार है। 
विज्ञापन

इन युवकों से की थी ठगी 
थाना प्रभारी ने बताया कि मैनपुरी जिले के बरनाहाल थानांतर्गत गांव हाजीपुरा नेरा निवासी कुलदीप, गौरवकांत, विक्का ठाकुर तथा कासगंज के अमांपुर थाना क्षेत्र के गांव बीनपुर निवासी सत्यभान को ठगों ने सितंबर में जैथरा में अपने घर बुलाया था। प्रतियोगी परीक्षा के जरिये पुलिस विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर सत्यभान से 2 लाख, कुलदीप और गौरवकांत से 60-60 तथा विक्का ठाकुर से 63 हजार रुपये ठग लिए। इनमें से किसी ने इनका रुपये गिनते हुए वीडियो भी बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को जाल में फंसाते थे आरोपी 
थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि जिस विभाग में भर्ती निकलती थी, उससे संबंधित अभ्यर्थियों को ढूंढ़ते थे। उन्हें 5 से 10 लाख रुपये में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। बताते थे कि परीक्षा में सॉल्वर बैठाकर पास कराएंगे। नौकरी न लगने पर पूरा पैसा वापस देने की गारंटी भी देते थे। अन्य जिलों व राज्यों से भी आरोपियों के तार जुडे़ हुए हैं, जहां जाकर लोगों को नौकरी के नाम पर फंसाते रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed