फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Accusations of murder in the name of religion conversion

धर्मांतरण के नाम पर हत्या का लगा आरोप, जमकर हंगामा

Fri, 12 Oct 2018 01:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद Updated Fri, 12 Oct 2018 01:28 PM IST
विज्ञापन
Accusations of murder in the name of religion conversion
धर्मांतरण को लेकर हंगामा। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद में धर्मांतरण की आग जलने लगी है। एक बच्ची की मौत के बाद हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने जसराना स्थित एक कस्बे के पवित्र स्थल पर जमकर हंगामा किया। उन्होंने बच्ची की हत्या का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन


फिरोजाबाद में जसराना के कस्बा पाढ़म ईसाइगढ़ स्थित पवित्र स्थल पर कुंड बना है। इसमें पांच वर्षीय बच्ची की गिरकर मौत हो गई। इस घटना के बाद हिंदू जागरण मंच और आरएसएस से जुड़े धर्म जागरण मंच के लोगों ने ईसाइगढ़ में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


धर्म जागरण मंच से जुड़े लोगों का आरोप है कि यहां पर लोगों का धर्म परिवर्तन यानी धर्मांतरण कराया जाता है। धर्मांतरण के दौरान ही बालिका की हत्या की गई। ये पड़ोसी जिले से आई थी। इस मामले को लेकर संगठन के लोगों ने जमकर बवाल किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पुलिस पहुंच गई। संगठन के लोगों ने शिकायत की। उनका कहना है कि मृतक सौम्या पुत्री सोनवीर का परिवार हाथरस के गांव रथोई का रहने वाला है। वे यहां क्या किस उद्देश्य से लाए गए थे। इस मामले को लेकर देर तक सवाल जवाब होते रहे।

मृतक सौम्या का शव परिजन अपने गांव रथोई हाथरस लेकर चले गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed