फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Account holders living in non-districts can be investigated later

Agra News: गैर जिलों में रहने वाले खाताधारकों से बाद में हो सकेगी जांच

Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Account holders living in non-districts can be investigated later
मैनपुरी। शाखा डाकघर अंगौथा में हुए गबन के मामले में 10 प्रतिशत खाताधारकों की जांच अब भी रह गई है। ये वे लोग हैं जो गैर जिलों में रह रहे हैं। उन्होंने बाद में आने पर बयान दर्ज कराने व अन्य जानकारी के लिए डाकघर आने की बात कही है। ऐसे में जांच कमेटी द्वारा कार्रवाई करने के बाद अलग से एक अतिरिक्त आरोप पत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

आठ माह पहले शाखा डाकघर अंगौथा में शाखा डाकपाल ओमप्रकाश सिंह ने खातों से गबन कर लिया था। जांच कमेटी ने हाल ही में जांच रिपोर्ट डाक अधीक्षक को दी है। इसमें 32 लाख रुपये के करीब गबन होने की बात सामने आई है। लेकिन जांच में अब भी कुछ खाताधारक छूट गए हैं। दरअसल जांच कमेटी ने सभी खाताधारकों को नोटिस भेजकर अपने बयान दर्ज कराने के लिए कहा था।
विज्ञापन

लेकिन कई खाताधारक ऐसे हैं जो दिल्ली, नोएडा, अहमदाबाद समेत अन्य शहरों में नौकरी या अन्य किसी कार्य से बाहर हैं। इन लोगों ने अब तक बयान दर्ज नहीं कराए हैं। फोन पर संपर्क किए जाने पर उन्होंने मैनपुरी लौटने पर बयान दर्ज कराने की बात कही है। ऐसे में जांच कमेटी ने बाद में ऐसे खाताधारकों के बयान दर्ज कर अतिरिक्त आरोप पत्र जारी करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed