फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   According to Meteorological Department in Agra there will be severe heat for next three days

Agra Weather News: भीषण गर्मी के लिए हो जाइए तैयार, सुबह से ही आग उगलेगा सूरज; पारा पहुंचेगा 45 के पार

Thu, 08 Jun 2023 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 01:45 PM IST
सार

Agra Weather News: आगरा व आसपास रह रहे हैं तो भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाइए। सूरज सुबह से ही आग उगलेगा। पारा 45 के पार पहुंचेगा। 

विज्ञापन
According to Meteorological Department in Agra there will be severe heat for next three days
Agra Weather News: धूप से बचने को सिर पर छाता व पॉलिथिन लगाकर निकलती युवतियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बृहस्पतिवार से अगले तीन दिन तक भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। दिन के साथ रात के तापमान में वृद्धि होने से लू भी लोगों को बेहाल करेगी। हालांकि बुधवार को तापमान की रफ्तार थमी रही और यह 41 डिग्री तक ही पहुंचा। लेकिन मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन दिन बेहद गर्म होने वाले हैं। पारा 45 पर पहुंच सकता है।

विज्ञापन

45 डिग्री की ऊंचाई तक पहुंचा पारा

जून का महीना शहर में सबसे गर्म महीना होता है। पिछले सालों जून में अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंचा। हालांकि मई में शहर का तापमान 45 डिग्री की ऊंचाई छू चुका है। लेकिन इसके बाद आंधी-बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी के कहर से बचा लिया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के अलावा रात में होगा गर्मी का अहसास 

बुधवार को भी आसमान में बादल आते-जाते रहे, लेकिन सूरज के तेवर के आगे बादलों की एक न चली और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान भी 26.2 डिग्री पहुंच गया। बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों में वृद्धि होगी। यानि दिन के साथ रातें भी अब गर्मी का अहसास कराएंगी।


यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो

आज का तापमान

  • अधिकतम तापमा- 41
  • न्यूनतम तापमान- 26.2
  • सूर्योदय- 5: 25
  • सूर्यास्त 7: 12
  • एक्यूआई-128
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed