{"_id":"629ba6f91ef1fa771a06d089","slug":"accident-tundla-news-agr5357659147","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, मां की मौत, बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, मां की मौत, बेटी घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की चपेट में आई स्कूटी, मां की मौत, बेटी घायल
टूंडला(फिरोजाबाद)। कस्बे के पंजाब एंड सिंध बैंक से एटीएम लेकर लौट रही महिला की स्कूटी को ट्रक ने चपेट में ले लिया। हादसा गांव उसायनी के निकट हुआ। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बेटी घायल हो गई।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला सैलई निवासी 45 वर्षीय मीनू गुप्ता पत्नी रामनरेश गुप्ता अपनी 17 वर्षीय बेटी अर्चना गुप्ता के साथ स्कूटी से टूंडला स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में एटीएम कार्ड के लिए र्गइं थीं। स्कूटी अर्चना चला रही थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे उसायनी फ्लाईओवर के पास स्कूटी को पीछे से ट्रक ने चपेट में ले लिया। जिसमें मीनू गुप्ता की मौके पर मौत हो गई और अर्चना घायल हो गई। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पति ने बताया कि मीनू परिवार के साथ 15 जून को मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाली थी।