{"_id":"6244a1e9b2d24539b346bb80","slug":"accident-tundla-5-death-agra-news-agr5286487148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप को टक्कर मार कंटेनर हाईवे पर पलटा, पांच की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप को टक्कर मार कंटेनर हाईवे पर पलटा, पांच की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप को टक्कर मार कंटेनर हाईवे पर पलटा, पांच की मौत, एक गंभीर
- हादसे के वक्त पंक्चर पिकअप के पास खड़े थे ये सभी, जसराना से आलू बेचने जा रहे थे आगरा
- मृत लोगों में एक पंक्चर मिस्त्री, फिरोजाबाद हाईवे पर टूंडला टोल प्लाजा के निकट हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद/टूंडला। टूंडला टोल प्लाजा के निकट फिरोजाबाद हाईवे पर खड़ी आलू लदी मैक्स पिकअप में टक्कर मारकर कंटेनर पलट गया। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना मंगलवार रात ढाई बजे की है। हादसे के कारण हाईवे पर आगरा की ओर जाने वाली लेन करीब एक घंटे तक बाधित रही।
फिरोजाबाद के थाना जसराना अंतर्गत गांव नगला कनही निवासी राजबहादुर उर्फ छोटू (23) मैक्स पिकअप में आलू भरकर आगरा मंडी जा रहे थे। उनके साथ गांव का राहुल (21), पिकअप चालक राजकुमार (31) व अन्य लोग थे। मैक्स पिकअप टोल प्लाजा के निकट चौधरी ढाबे के पास पहुंचते ही पंक्चर हो गई। चालक राजकुमार पंक्चर ठीक करा रहा था और अन्य लोग वहां खड़े थे। इसी बीच फिरोजाबाद से आगरा की तरफ जा रहे कंटेनर ने पीछे से मैक्स पिकअप में टक्कर मार दी और पलट गया। हादसे में पिकअप के पास खड़े राजबहादुर उर्फ छोटे, राहुल, पंक्चर मिस्त्री बली मोहम्मद (38) निवासी पोखरा वाला मोहल्ला थाना सादाबाद, हाथरस और राजेश कुमार लोधी (30) निवासी बझेरा दुर्जन थाना सिरसागंज की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल पिकअप चालक राजकुमार व दशरथ लोधी निवासी बझेरा दुर्जन थाना सिरसागंज, फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया। यहां दशरथ लोधी ने दम तोड़ दिया। वहीं राजकुमार की हालत गंभीर बनी हुई है। मृत राजबहादुर के भतीजे मनोज कुमार ने पुलिस में अज्ञात कंटेनर चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। एक की हालत गंभीर हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। कंटेनर को जब्त कर लिया है। कंटेनर चालक घटना के बाद से फरार है।