{"_id":"5f7765678ebc3e9bf52fa288","slug":"accident-school-mainpuri-news-agr46193343","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय का भवन गिरा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय का भवन गिरा, हादसा टला
विज्ञापन
दन्नाहार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय कपूरपुर में गिरा विद्यालय भवन
- फोटो : MAINPURI
दन्नाहार। क्षेत्र के गांव कपूरपुर में प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन का एक कमरा भर -भराकर गिर गया। हालांकि उस समय विद्यालय में शिक्षक-शिक्षिकाएं और बच्चे मौजूद नहीं थे। इसके चलते बड़ा हादसा होने से टल गया। झाड़ू लगा रही रसोइया बाल-बाल बच गई।
गांव कपूरपुर में प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण वर्ष 1949 में कराया गया था। अब यह भवन जर्जर हो चुका है। इसी भवन में विद्यालय की कक्षाएं भी संचालित होती हैं। विद्यालय में 160 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना महामारी के कारण छात्र-छात्राएं विद्यालय नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार सुबह लगभग नौ बजे विद्यालय में रसोइया दाखश्री, सोनवती और कुसमा देवी झाड़ू लगा रही थीं। दाखश्री जिस कक्ष में झाड़ू लगा रही थी, उसकी छत की एक ईंट नीचे गिरी यह देखकर दाखश्री बाहर आ गईं। जब तक वह बरामदे में पहुंचीं तब तक कमरे की छत गिर पड़ी। पीछे की दीवार भी धराशाही हो गई।
धमाके की आवाज सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। प्रधानाध्यापक सचिन गुप्ता और अन्य शिक्षक भी विद्यालय पहुंच गए। प्रधानाध्यापक ने बताया कि विद्यालय भवन के संबंध में उच्चाधिकारियों को कई बार सूचना दी जा चुकी है। सूचना मिलते ही बीएसए विजय प्रताप सिंह, एसडीएम ऋषिराज, खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील, थानाध्यक्ष ओमहरि बाजपेयी भी मौके पर पहुंच गए। सभी लोगों के सकुशल होने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन
राहगीर भी आ सकते थे चपेट में
प्राथमिक विद्यालय की एक दीवार सड़क पर जा गिरी। गनीमत रही कि उस समय सड़क से कोई गुजर नहीं रहा था। इस सड़क से ही क्षेत्र के 10 गांवों का मुख्यालय तक आने जाने का रास्ता है। इसलिए सड़क से आनन-फानन में मलवा हटाने का कार्य किया गया।
जर्जर भवन में बच्चों को न बैठाने के निर्देश पूर्व में ही दिए जा चुके थे। पास में ही स्थित जूनियर स्कूल में कक्षा संचालन के निर्देश भी पहले ही दिए जा चुके हैं। नए भवन का प्रस्ताव चार महीने पहले ही तैयार कर शासन को भेजा जा चुका है। तब तक जूनियर स्कूल में ही दोनों विद्यालय संचालित होंगे।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए